फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission nominees eyes set on candidats

ढोल बजा तो देना पड़ेगा 2100 का शगुन

Tue, 01 Apr 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
Election Commission nominees eyes set on candidats

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के घर या रैली स्थल पर ढोल बजा तो 2100 रुपये का शगुन ढोली को देना होगा।

विज्ञापन

यह हम नहीं कह रहे बल्कि चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए डीसी रेट हैं। इसमें ढोल बजा तो समझो प्रत्याशी के खर्च में 2100 का सीधा हिसाब जुड़ जाएगा।

यही नहीं, गर्मी में हवा खाने के लिए पंखे किराए पर लेने के लिए 90 रुपये का हिसाब खाते में जुड़ जाएगा और पानी भी दिया तो बीस रुपये का खर्च जुड़ेगा। प्रत्याशी के बैठने के लिए डनलप का सोफा आया तो 80 रुपया किराया लगेगा और स्टील चेयर आई तो 50 रुपया का खर्च जुड़ेगा।

ऐसा नहीं है कि चुनाव आयोग ने सिर्फ रेट्स जारी किए हैं। चुनाव आयोग के आब्जर्वरों की नजरें प्रत्याशियों पर टिकी हैं। शामियाना से लेकर एलसीडी और एलईडी टीवी के लिए किराया तय कर दिया गया है। इन रेट्स के आधार पर ही चुनाव आयोग प्रत्याशी का खर्च जोड़ेगा।
विज्ञापन


हर चीज कैमरे में कैद कर रहे आर्ब्जवर
लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के आब्जर्वर ब्रेड मक्खन के संग उन चम्मचों और चाय के कप की क्वालिटी को भी कैमरे में कैद करवा रहे हैं जिनको मेहमानों के स्वागत के लिए रखा गया है। प्रत्याशियों की कंपेनिंग के दौरान चुनाव आयोग के आब्जर्वर अपने कैमरामैन के संग तैनात रहते हैं। दस बजे तक प्रत्याशियों की कैंपेनिंग के बाद यह आब्जर्वर कार्यालय में जाकर रिपोर्ट तैयार करके भेजते हैं। आब्वर्जर की यह रिपोर्ट डेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है रेट लिस्ट
ढोली 2100 रुपये प्रतिदिन
शामियाना 1.85 रुपये स्क्वायर फुट
साइड कर्टन एक रुपये स्क्वायर फुट
गुब्बारा (15) साठ रुपये
कारपेट (ग्रीन) एक रुपये स्क्वायर फुट
कारपेट वूलेन 1.85 प्रति स्क्वायर फुट
चेयर कवर के संग-28.50 रुपये
टेबल 47 रुपये
तख्तपोश 95 रुपये
चद्दर 55 रुपये
सोफा टू सीटर 450 रुपये
हैलोजन 90 रुपये
पंखा 102 रुपये
डनलप चेयर 12 रुपये
सोफा सेट वीआईपी 80 रुपये
स्टील चेयर 50 रुपये
इलेक्ट्रिक वायर पांच रुपये प्रति मीटर
ड्रम 15 रुपये
स्पीकर 1500 रुपये प्रतिदिन
कार्डलेस या माइक 500 रुपये
पीए सिस्टम एक हजार रुपये
स्क्रीन एक हजार रुपये
प्रोजेक्टर एक हजार रुपये

रेडियो पर विज्ञापन
एफएम 210 से 250 रुपये प्रति दस सेकेंड
आल इंडिया रेडियो 1850 रुपये प्रति दस सेकेंड (न्यूज के पहले या बाद में)
3630 प्रति दस सेकेंड (ब्रेक के बीच में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed