{"_id":"5886090b4f1c1bbe6bcf3c3b","slug":"election-commission-eye-sight-on-free-candidates-in-ground-of-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः पंजाब के निर्दलीय उम्मीदवारों के शौक पर चुनाव आयोग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः पंजाब के निर्दलीय उम्मीदवारों के शौक पर चुनाव आयोग की नजर
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर है। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 304 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन सभी को आयोग की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर दो-दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक उनकी हिफाजत में तैनात रहेंगे।
जाहिर है, चुनाव का फैसला चाहे कुछ भी हो, गनमैनों के साथ बाजार से गुजरते हुए रुतबा तो दिखाई देगा ही। दिलचस्प है कि चुनाव आयोग और पंजाब पुलिस के आला अफसरों ने पंजाबियों के इस शौक को भी गंभीरता से लिया है।
आला अफसरों का कहना है कि आयोग का पिछला अनुभव यह रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले ज्यादातर नेता बड़े दलों के इशारे पर ही चुनाव में उतरते हैं और मतदान से पहले ही संबंधित बड़े दल के प्रत्याशी के समर्थन में बैठने की घोषणा कर देते हैं।

2017 के चुनाव में 304 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में
पंजाब विस चुनाव
देखा गया है कि बड़े दल के प्रत्याशी को तीन गनमैन मुहैया कराए जाते हैं। जब निर्दलीय प्रत्याशी बड़े दलों के प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए उसके मंच पर आ जाता है, तो स्वाभाविक है कि उसे मिले दो गनमैन भी वहीं दिखाई देंगे।
इस तरह अगर तीन-चार निर्दलीय प्रत्याशी किसी एक बड़े दल के प्रत्याशी के समर्थन में बैठ जाते हैं तो हर निर्दलीय प्रत्याशी के गनमैनों को मिलाकर जनसभा में बड़े दल का प्रत्याशी खुद को एक बड़ा नेता प्रदर्शित कर वोटरों पर प्रभाव बनाने की कोशिश करता है।
पंजाब में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 418 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से जीत सिर्फ तीन को मिली। 405 निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि यह भी सच है कि उन चुनाव में पड़े कुल 13901424 वोटों में से आजाद उम्मीदवारों की झोली में 938770 वोट गए थे।
साल 2017 के चुनाव में भी 500 से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिर्फ 304 निर्दलीय ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। यह संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले 101 प्रत्याशी कम हैं। बल्कि इस बार 11 सीटों पर तो एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है।

विधानसभा सीट वार निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या
पंजाब विधानसभा चुनाव
10 प्रत्याशी - रामपुरा फुल और सनौर।
8 प्रत्याशी -फाजिल्का
7 प्रत्याशी - भोआ, बटाला, जीरा, गुरु हरसहाय।
6 प्रत्याशी - अबोहर
5 प्रत्याशी - शुतराना, अमरगढ़, सुनाम, फिरोजपुर सिटी, मोगा, अमृतसर साउथ, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर नार्थ, मजीठा,
अजनाला।
4 प्रत्याशी - करतारपुर, बलाचौर, मोहाली, अमलोह, आत्म नगर, लुधियाना ईस्ट, लुधियाना नार्थ, गिल, पायल, निहाल
सिंहवाला, फिरोजपुर रूरल, जलालाबाद, मुक्तसर, मालेरकोटला, राजपुरा।
3 प्रत्याशी - समाना, पटियाला रूरल, महलकलां, भदौड़, तलवंडी साबो, फरीदकोट, जगराओं, साहनेवाल, नवांशहर,
गढ़शंकर, दसूहा, सुलतानपुर लोधी, पट्टी, अमृतसर सेंट्रल, राजा सांसी, डेरा बाबा नानक, कादियां।
2 प्रत्याशी - सुजानपुर, पठानकोट, दीनानगर, श्री हरगोबिंदपुर, कपूरथला, नकोदर, जालंधर नार्थ, होशियारपुर, श्री आनंदपुर
साहिब, खरड़, बस्सी पठाना, खन्ना, लुधियाना साउथ, धर्मकोट, मलौट, कोटकपुरा, डेराबस्सी, जैतों, भूच्चो मंडी, घनौर,
बठिंडा अर्बन, बठिंडा रूरल, लहरा, दिड़बा, नाभा।
1 प्रत्याशी - गुरदासपुर, फतेहगढ़ चूढ़ियां, जंडियाला, अमृतसर वेस्ट, अटारी, खेमकरण, खडूर साहिब, फगवाड़ा, फिल्लौर,
शाहकोट, जालंधर वेस्ट, जालंधर सेंट्रल, मुकेरियां, छब्बेवाल, बंगा, रोपड़, चमकौर साहिब, लुधियाना ईस्ट, दाखा, रायकोट,
बाघा पुराना, बालुआना, लंबी, गिदड़बाहा, मौड़, मानसा, बुडलाढा, बरनाला, धूरी, संगरूर, पटियाला।