फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

आयोग ने हिला दी सरकारी मशीनरी, जानिए क्यों...

Wed, 02 Apr 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

आयोग ने लुधियाना के पुलिस आयुक्त के अलावा चार जिलों एसएसपी और तीन जिलों के डीसी बदल दिए हैं। राज्य में नामांकन भरने की शुरुआत होने से ठीक एक दिन पहले कई अहम पदों पर तबादले करके चुनाव आयोग ने संकेत देने की कोशिश की है कि किसी भी अधिकारी के बारे में गलत रिपोर्ट मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। आयोग द्वारा बदले गई कुछ अधिकारियों को तबादला उनके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर और अन्य का तबादला उनके सर्विस प्रोफइल को देखते हुए किया है।

विज्ञापन

कई अधिका‌रियों की मिली थी शिकायत

Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, लुधियाना के पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह गिल की जगह आईपीएस संजीव कालरा को नियुक्त किया गया है। गिल के खिलाफ लुधियाना से निर्दलीय प्रत्याशी सिमरजीत बैंस ने शिकायत की थी कि उनका रवैया पक्षपातपूर्ण है। फिरोजपुर के एसएसपी मनमिंदर सिंह की जगह राहुल सिंह को लगाया गया है। मनमिंदर के खिलाफ वोटरों को अकाली दल के पक्ष में प्रभावित करने की शिकायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीएस अधिकारी के बदले आईपीएस अधिकारी

Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

मोगा के एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों की जगह एके भूपति, फाजिल्का के एसएसपी अशोक कुमार बाठ की जगह जगदले नीलांबरी विजय और एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह की जगह बिक्रमपाल सिंह भट्टी को तैनात किया गया है। बदले गए चारों एसएसपी के खिलाफ शिकायतें थीं और यह पीपीएस थे। उनकी जगह लगाए गए सभी पुलिस अधिकारी आईपीएस हैं।
आईएएस अधिकारी कविता सिंह को संगरूर, करुणा राजू को फाजिल्का और प्रियंक भारती को पटियाला का डीसी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

आयोग ने रिपोर्टों के आधार पर की कार्रवाई

Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

पटियाला के डीसी जीके सिंह के तबादले का कारण उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की रैली में कथित तौर पर शराब बंटने के मामले में उन्हें क्लीन चिट दिया जाना माना जा रहा है। वहीं, डीसी संगरूर डॉ. इंदु मल्होत्रा के तबादले का कारण मुख्यमंत्री बादल के फोटो वाले साइकिलों के पकड़े जाने के मामले में क्लीन चिट दिया जाना, जबकि डीसी फाजिल्का बसंत गर्ग को स्थानांतरित किए जाने की वजह उनके खिलाफ आयोग को मिली रिपोर्टों को माना जा रहा है।

आयोग ने भेजी थी गुप्त टीम

Election Commission conduct a large scale police and administrative reshuffle

जानकारी के अनुसार पंजाब में चुनाव से संबंधित विभिन्न शिकायतों और सीईओ के रवैये से संबंधित आरोपों की जांच के लिए आयोग ने गुप्त तौर पर एक टीम यहां भेजी। इस टीम ने फील्ड में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों की वर्किंग देखी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed