फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election, chandigarh golf club, ishwar pratap singh, president election, chandigarh

ईश्वर प्रताप सिंह मान की एकतरफा जीत, बने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान

Mon, 25 Apr 2016 09:14 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़।
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 25 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
election, chandigarh golf club, ishwar pratap singh, president election, chandigarh
गोल्फ क्लब के चुनाव में ईश्वर प्रताप सिंह मान को एकतरफा जीत - फोटो : amarujala
सबसे प्रतिष्ठित चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में ईश्वर प्रताप सिंह मान ने एकतरफा जीत हासिल की है। उन्हें 896 में से 735 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे डॉ. अवतार को 153 वोट मिले। 8 वोट अवैध पाए गए। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के 1800मेंबर हैं। रविवार को चुनाव में लगभग 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। आईपीएस मान और डॉ. अवतार सिंह पहली बार प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन


कुछ ऐसे बयां की खुशी
सोमवार सुबह 10 बजे प्रधान पद का नतीजा जैसे ही निकला, वहां उपस्थित मान सर्मथकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जब वे आईपीएस मान से मिले तो उन्होंने कहा, हाय यू वॉन, कांगरेचुलेशन, व्हाट ए विक्टरी। हर कोई एक-दूसरे के गले मिल रहा था।
विज्ञापन


50 फीसदी हुई थी पोलिंग
पिछले कुछ वर्षों से प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले थे। लेकिन इस बार उलट दिखा। क्लब के अधिकतर सदस्यों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बार 50 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। यही नहीं इस बार दो वर्षों के भीतर सबसे कम वोटिंग हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से चुने जाएंगे एग्जीक्यूटिव मेंबर
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में अमरबीर सिंह, अमित बस्सी, कैप्टन मोहनबीर, कर्नल हरदेव सिंह मान, हरमनजीत सिंह सेठी, जगतबीर सिंह, कंवरवीर सिंह सिबिया, लेफ्टिनेंट कर्नल करन सिंह, रविबीर सिंह, संजीत सिंह बाला, शोना ए सिंह, तेज प्रताप सिंह विर्क, जोरावर सिंह हैं।


इन एग्जीक्यूटिव मेंबरों ने दर्ज की जीत
एग्जीक्यूटिव मेंबर----------------वोट मिले
अमरबीर सिंह लेहल--------------600
अमित बक्शी---------------------401
कैप्टन मोहनबीर----------------579
कर्नल हरदेव सिंह मान----------457
कंवरवीर सिंह सीबिया------------729
लै. कर्नल करन सिंह------------497
रविबीर सिंह-------------------632
संजीत सिंह बाला--------------477
शोना ए सिंह-------------------472
तेज प्रताप सिंह विर्क-------------479
जोरावर सिंह-------------------476

इन एजेंडों पर लड़ा चुनाव
आईपीएस मान इन एजेंडों को लेकर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे। उनके अनुसार अब वह चुनाव से पहले किए वादाें को पूरा करने में जुटेंगे।
1. गोल्फ क्लब में माहौल फ्रेंडली बनाना।
2. लीज डीड के मामले को सुलझाना।
3. जूनियर गोल्फर्स के लिए गोल्फ नर्सरी बनाना, जिससे आने वाले समय में यहां से बेहतरीन गोल्फर उभर सकें।
4. बार एवं कैटरिंग के प्राइस पर कंट्रोल करना, जिससे कि मेंबर की जेब पर असर कम पड़े।
5. गोल्फ क्लब को बुलंदियों पर पहुंचाना।
6. जूनियर गोल्फर्स को प्रमोट करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed