फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of narendra modi in haryana

मोदी की 3 रैलियां, 32 मिनट और 9 तीखे तीर

Tue, 07 Oct 2014 09:23 AM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 07 Oct 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
election campaigning of narendra modi in haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए सोमवार को हरियाणा के हिसार में नई सब्जी मंडी मैदान में आयोजित हुई रैली में जनता को लुभाने के लिए सारे दांव चले।

विज्ञापन


उन्होंने दलित उत्पीड़न से लेकर हिसार के लिए मंजूर रेलवे लाइन तक को गिनाया। उन्होंने अपने भाषण में हिसार और हरियाणा की जरूरतों व मुद्दों पर विशेष ध्यान रखा। हर एक मुद्दे के लिए उन्होंने कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने 32 मिनट के भाषण में खास तौर पर नौ प्वाइंट्स के ऊपर अपना विजन रखा और प्रदेश सरकार व अन्य विपक्षियों को घेरा
विज्ञापन


1.दलित कार्ड:
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में दलित उत्पीड़न और दलित युवतियों से गैंगरेप के सबसे अधिक मामले हिसार में हुए। जहां दलित कन्याओं से गैंगरेप होता हो, दलितों का उत्पीड़न हो उस सरकार के मुखिया को शर्म आनी चाहिए। दलितों की चिंता करने वाली सरकार चाहिए। मां-बहनों को सुरक्षा देने वाली सरकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.किसान कार्ड:
हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में नहरी पानी की कमी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना लागू करेगी। किसानों को फसलों के अच्छे भाव दिलाएंगे। किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस को घेरा

election campaigning of narendra modi in haryana

3.पूर्व सैनिक कार्ड: देश में सबसे अधिक सैनिक व पूर्व सैनिक हरियाणा में हैं। पूर्व सैनिकों की सबसे बड़ी मांग वन रैंक वन पेंशन थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में इस काम को पूरा नहीं कर पाई। भाजपा ने पहले ही बजट में इस काम को पूरा कर दिया।

4.खिलाड़ियों के लिए कार्ड:
हरियाणा में बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुडे़ हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड गेम्स में बड़े पदक हासिल किए हैं। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश की आन-बान-शान बन गए हैं।

5.अग्रवाल कार्ड:
हिसार में अग्रवाल समुदाय के सबसे अधिक वोट हैं। यह वोट प्रत्याशी को जिताने व हराने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि महाराजा अग्रसेन की भूमि को प्रणाम करता हूं।

6.परिवारवाद का कार्ड :
हरियाणा में अब तक तीन-चार परिवारों का ही शासन रहा है, जिनसे बड़ी संख्या में लोग नाराज भी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद खत्म होना चाहिए। विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का हक आपके भाई-बहन को भी मिलना चाहिए।

'बेटियों को गर्भ में नहीं मरने देंगे'

election campaigning of narendra modi in haryana

7.पड़ोसी कार्ड: प्रधानमंत्री अब दिल्ली में रहते हैं। उनका निवास दिल्ली में हो गया है। दिल्ली से हरियाणा की सीमा लगती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब मैं हरियाणा का पड़ोसी हो गया हूं। मेरे पांच ओर हरियाणा लगता है। इस कारण हरियाणा का मेरे पर विशेष अधिकार है।

8.डेवलपमेंट कार्ड: रेल बजट में हिसार के लिए दो रेलवे लाइन का सर्वे मंजूर किया गया। एक हाईवे को नेशनल हाईवे करने की मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिसार के लिए कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा 60 दिन में कर दिया।

9.मैरिज कार्ड:
हरियाणा लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे अधिक बदनाम है। इसके लिए कन्या भ्रूण हत्या को जिम्मेदार माना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक हजार लड़कों पर 125 की शादी नहीं होती। बेटियों को गर्भ में नहीं मरने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed