फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of CM hooda in haryana

जनता को गुमराह कर रहे मोदी और चौटाला: हुड्डा

Sun, 12 Oct 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा, यमुनानगर Updated Sun, 12 Oct 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
election campaigning of CM hooda in haryana

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने पानीपत के समालखा की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में कांग्रेस के प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के पक्ष में लोगों से वोट मांगे।

विज्ञापन


हुड्डा और पायलट ने भाजपा और इनेलो पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और चौटाला जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने छौक्कर को जितवाने की अपील की। हुड्डा ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर धर्म सिंह की गाड़ी पर मंत्री की झंडी लगवा देंगे।
विज्ञापन


रविवार को समालखा में हुई चुनावी रैली में हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की साख गिर गई है। भाजपा ने कहा तो बहुत कुछ था लेकिन किया कुछ नहीं। सीमा पर सौ दिन में सौ से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रधानमंत्री 11 रैलियां कर चुके हैं लेकिन अपना कोई विजन प्रस्तुत नहीं कर सके। पहले भाजपा ने अच्छे दिन आने की बात कही और अब कड़वे घूंट पिला रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को कड़वा घूंट पिलाकर सबक सिखाएगी।

एमएलए का चुनाव भी नहीं लड़ सकते चौटाला

election campaigning of CM hooda in haryana

हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपना स्वार्थ साधने के लिए इनेलो कई तारीखों में देवी लाल का जन्मदिन मनाकर उनका मजाक उड़ा रहा है। चौटाला जेल से शपथ लेने की बात कहते हैं लेकिन वे एमएलए का चुनाव तक लड़ नहीं सकते और लोगों को गुमराह करने पर लगे हुए हैं।

विकास के आंकड़े पेश करते हुए हुड्डा ने कहा कि इनेलो के शासन में समालखा में करीब 125 करोड़ का विकास हुआ लेकिन उनके कार्यकाल में करीब 685 करोड़ रुपये का विकास हुआ।

गरीबों को प्रदेश में पौने चार लाख प्लॉट दिए, भय मुक्त माहौल दिया और पेंशन भी बढ़ाई। जनता ने तीसरी बार सरकार बनाई तो पेंशन भी बढ़ा देंगे। सचिन पायलट ने भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए करवाए गए विकास कार्यों को देखने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई।

सीएम ने साधा पीएम पर निशाना

election campaigning of CM hooda in haryana

वहीं यमुनानगर/रादौर में चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूकदर्शक बने हुए हैं।

भाजपा के सौ दिन के शासनकाल में सौ बार देश की सीमा का उल्लंघन किया गया। देश में जितनी जल्दी भाजपा की साख गिरी है, आज तक किसी भी सरकार की नहीं गिरी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जनता का केंद्र सरकार से मोहभंग हो चुका है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रादौर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी के पक्ष में यहां अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सुभाष चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सीएम हुड्डा ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि अच्छे दिनों की बात करते हैं, लेकिन कमरतोड़ महंगाई बढ़ाकर जनता को कड़वा घूंट पीने की बातें करते हैं।

भाजपा को भानुमति की कुनबा बताते हुए सीएम ने कहा कि इनके पास न तो नेता और न ही प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दावेदार है। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी का विरोध करने वाला मेरा साथी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यहां से कांग्रेस का विधायक चुनाव जीतेगा और प्रदेश में कांग्रेसी की तीसरी बार सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed