फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of CM hooda

तीसरी बार सत्ता दिलाओ, फिर देखो स्पीड: हुड्डा

Tue, 07 Oct 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 07 Oct 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
election campaigning of CM hooda

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत ग्रामीण व इसराना हलके में जनसभाओं में इनेलो व भाजपा पर हमला बोला और कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बनने पर सब वादों को पूरा करने व विकास को दोगुनी स्पीड से चलाने का दावा किया।

विज्ञापन


उन्होंने सभी दावेदारों को एक साथ होकर मन से प्रचार-प्रसार में करने की सलाह दी और सरकार बनने पर विधायक के समान दर्जा देने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री हुड्डा ने सोमवार को सबसे पहली जनसभा पानीपत ग्रामीण हलके के सिवाह में की। वे यहां पर पार्टी प्रत्याशी खुशीराम जागलान के समर्थन में पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां पर भाजपा व इनेलो को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी से प्रदेश के किसानों को धान का पूरा रेट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के चलते आज धान सस्ता और चावल महंगा मिल रहा है। यहीं हाल कपास का है। धान व कपास उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल एक से डेढ़ हजार रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा के अच्छे दिन आने के नारे पर चुटकी ली और कहा कि मंडी में पांच रुपये में टमाटर तोलकर नहीं बल्कि काटकर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काला धन पर भाजपा को घेरा

election campaigning of CM hooda

उन्होंने काला धन लाने के दावे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे सौ दिन में काला धन लाने की बात करते थे, लेकिन अब तक काला धन नहीं आ सका है। आया है तो भाजपा काले धन को देश की जनता के सामने लेकर आएं।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है और उत्तराखंड और राजस्थान के लोग कुछ दिनों में भाजपा के दावों को समझ भी गए। दोनों प्रदेशों के लोगों ने भाजपा की सीटों को उप चुनाव में छीनकर कांग्रेस की झोली में डाल दी। अब बारी प्रदेश की जनता की है।

प्रदेश की जनता को फैसला करना है कि उनको भाजपा का साथ देकर कड़वा घूट पीना है या कांग्रेस को तीसरी बार सरकार में लाकर विकास व रोजगार की गाड़ी में चढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला कहते हैं कि मुख्यमंत्री बना दो जेल में शपथ ले लूंगा। जबकि उनके पास कानूनी रूप से चुनाव लड़ने और संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री बनने तक का अधिकार नहीं है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, डा. कर्ण सिंह कादियान, तेजबीर जागलान, महाबीर डिडवाड़ी, सुरेंद्र मलिक, दीपक खटखड़, सचिन कुंडू, ओमबीर पंवार, दीपचंद फुलिया, नैनपाल राणा, धर्मेंद्र अहलावत, सरोज सांगवान, प्रेम सचदेवा, महेंद्र कादियान, सुरेश पर्मा, जगमंद्र बिंझौल, डा. राजबीर सिंह, नाना राम, मंगत सैनी, रामरत्न, धर्मपाल कादियान, ईश्वर सिंह व मुकेश सैनी सरपंच मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed