फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of amit shah in haryana

हुडडा से आपको 3जी मिला, हम 2जी देंगे: शाह

Wed, 01 Oct 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल) Updated Wed, 01 Oct 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
election campaigning of amit shah in haryana

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 3जी पर जमकर हमला किया।

विज्ञापन


हरियाणा के तरावड़ी (करनाल) के नीलोखेड़ी से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास कबीरपंथी के पक्ष में चुनावी सभा करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हरियाणा से ग्रीन ब्रिगेड, गुलाबी गैंग व गुंडागर्दी यानि 3जी को खत्म कर गुड गवर्नेंस स्थापित करने का है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दम भरने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसानों के हितों से कुछ लेना देना नहीं है बल्कि वे किसानों के सबसे बड़ा दुश्मन हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की जमीन दे दी 'दामाद' को

election campaigning of amit shah in haryana

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दस साल के शासन में हुड्डा ने गरीब किसानों की जमीन को सस्ते दामों पर खरीदकर सोनिया के दामाद को दे दिया। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर के बाद हुड्डा को हरियाणा में आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिख कौम का हिमायती होने का दावा करता है, लेकिन कांग्रेस कभी सिख कौम का भला नहीं कर सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश के भीतर सिखों का सम्मान किया बल्कि अमेरिका की धरती पर जाकर भी सिखों के गुरुओं की देशभक्ति के बारे में बोलकर वहां भी सिखों का सम्मान किया। इस मौके पर सांसद अश्वनी चोपड़ा, भगवान दास कबीरपंथी, प्रदेश प्रभारी कैलाश, मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed