फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elders showed strength on athletics track, won medals

एथलेटिक्स मीट में दिखा रहे बड़ी उम्र के एथलीट

Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Elders showed strength on athletics track, won medals
चंडीगढ़। ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर 3 में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन भी मुकाबले जारी रहे। 35 से 100 वर्ष की आयु वर्ग में विभिन्न मुकाबले करवाए गए। हरियाणा एसोसिएशन के महासचिव जसपिंद्र सिंह ने बताया कि 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5000 मीटर वॉक रेस में होरीलाल प्रथम रहे। 85 वर्ष से अधिक 5000 मीटर वॉकरेस में ओमप्रकाश प्रथम, अमरीक सिंह द्वितीय रहे। इसके बाद 80 वर्ष से अधिक में 5000 मीटर वॉक रेस में मदनलाल प्रथम, चरण जीतराम द्वितीय, घममंड सिंह तृतीय रहे। 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग 5000 मीटर वॉक रेस में मोहिंदर सिंह प्रथम, तेजपाल द्वितीय, नवजोत सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन

95 वर्ष से अधिक 200 मीटर में राजामल्ललिया प्रथम, 90 से अधिक में रघुवीर प्रथम, 85 वर्ष से अधिक में जोगिंदर सिंह प्रथम रहे। 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लांग जंप में रघुवीर प्रथम। इसके बाद 80 वर्ष से अधिक लांग जंप में मानस कुमार प्रथम, जगदीश सिंह द्वितीय रहे। इसके बाद 75 वर्ष से अधिक उम्र में गुरदयाल सिंह प्रथम, सावत राम द्वितीय रहे।
विज्ञापन

70 वर्ष से अधिक लांग जंप में बल सिंह विर्क प्रथम, धर्मपाल द्वितीय, जगीर सिंह तृतीय रहे। 65 वर्ष से अधिक लांग जंप में जॉय थॉमस प्रथम, मलकीत सिंह द्वितीय, सुरेंद्र पाल द्वितीय रहे। 90 वर्ष से अधिक डिस्कस थ्रो में दर्शन सिंह प्रथम रहे। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अहलावत चांद सिंह प्रथम, दलजीत कुमार द्वितीय, उमेद सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिलाओं ने भी अपना दमखम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं की 35 वर्ष से अधिक 800 मीटर रेस में रजिता प्रथम, अनीशा नवीन द्वितीय, यहथमी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed