फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderman beaten for protesting against calling customers

ग्राहकों को बुलाने का विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई

Sun, 21 Mar 2021 08:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Elderman beaten for protesting against calling customers
चंडीगढ़। सेक्टर-37/डी राजीव रेहड़ी मार्केट में बिजली की दुकान चलाने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की उस समय पिटाई कर दी गई, जब उसने एक अन्य दुकानदार से ग्राहकों को अपने पास बुलाने का विरोध किया। पिटाई से खरड़ निवासी हरविंदर सिंह की बाजू पर गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने रूप सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह (63) ने बताया कि वह खरड़ की एलआईसी कॉलोनी में रहते हैं। उनकी चंडीगढ़ के सेक्टर-37/डी मार्केट में कलसी इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। आरोप है कि पड़ोसी की दुकान के सामने रूप सिंह की भी इलेक्ट्रिक की दुकान है। उनके दुकान पर आने वाले ग्राहकों को रूप सिंह अपनी दुकान में बुला लेता था। इसकी शिकायत उन्होंने पड़ोस के एक अन्य दुकानदार से की। जब पड़ोसी ने हरविंदर की दुकान पर जाने वाले ग्राहकों को अपने पास बुलाने से मना किया तो रूप सिंह ने हरविंदर की पिटाई कर धमकी दे डाली। उसे जख्मी हालत में जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आईपीसी की धारा-341 (रास्ता रोकना), 323 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed