{"_id":"649c44f9e484e9a2ef0802c7","slug":"elderly-woman-in-amritsar-does-not-want-legal-action-against-her-son-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ मां ही ऐसा कर सकती: बेटे ने बेरहमी से पीटा फिर भी बुजुर्ग नहीं करवाना चाहती कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ मां ही ऐसा कर सकती: बेटे ने बेरहमी से पीटा फिर भी बुजुर्ग नहीं करवाना चाहती कानूनी कार्रवाई
Thu, 29 Jun 2023 10:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:30 AM IST
सार
बुजुर्ग महिला देवी अपने बेटे अमित के साथ रहती है और अमित उनका खर्च भी उठाता है। अमित ने अपनी मां से माफी भी मांगी है और आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा और अपनी मां की सेवा करेगा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक लड़का अपनी बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीट रहा है। मामला अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत कार्रवाई की। थाना गेट हकीमां पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और मां देवी से लड़के के खिलाफ शिकायत देने को कहा। मगर मां ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार दिया है। वह कानूनी कार्रवाई करवाना नहीं चाहती है। बेरहमी से मार खाने के बाद भी मां अपने बेटे को कानूनी पचड़े में फंसाना नहीं चाहती है। आज की दुनिया में ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला देवी ने बताया कि बेटा अमित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा है। उसकी तबीयत कभी कभी ज्यादा खराब हो जाती है। यही वजह है कि उसे पता ही नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है। बेटा नौकरी छूट जाने के कारण परेशान होकर शराब पीता है। उसने बताया कि यह वीडियो 20 जून 2023 का है। उस दिन वह शराब पीकर आया था और होश में नहीं था। जब मां ने उसे पीटा और गाली दी तो अमित ने भी अपनी माता से नशे की हालत में धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
यह वीडियो अमित की 10 साल की बेटी ने बना ली और और गलती से वायरल हो गया। बुजुर्ग महिला देवी अपने बेटे अमित के साथ रहती है और अमित उनका खर्च भी उठाता है। अमित ने अपनी मां से माफी भी मांगी है और आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा और अपनी मां की सेवा करेगा।
विज्ञापन