फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly people learned how to avoid cyber fraud.

Chandigarh News: बुजुर्गों ने सीखा साइबर ठगी से बचने का तरीका

Mon, 01 Jun 2026 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly people learned how to avoid cyber fraud.
चंडीगढ़। बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए चंडीगढ़ ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने विशेष साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के एसआई राहुल भारद्वाज ने साइबर अपराधों के बदलते तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े जोखिमों के बारे में बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। मुख्य अतिथि कर्नल जसदीप सिंह संधू (एडवाइजर सिविल-मिलिट्री अफेयर्स) ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि और एमसी चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय की जरूरत हैं और समाज को साइबर अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह परमार, महासचिव सुभाष सैनी और आयोजक नीरज पठानिया व कंचन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed