फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly man burned alive inside house in Maloya, police investigating whether it was accident or suicide

Chandigarh News: मलोया में घर के भीतर जिंदा जला बुजुर्ग, हादसा या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Feb 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man burned alive inside house in Maloya, police investigating whether it was accident or suicide
चंडीगढ़। मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार शाम एक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक सत्यनारायण घटना के समय वह घर में अकेले थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। घटनास्थल की परिस्थितियां और शुरुआती जांच में सामने आए साक्ष्य इस मामले को सामान्य हादसे से कहीं अधिक जटिल बना रहे हैं। पुलिस हादसा, लापरवाही और आत्महत्या तीनों एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब सवा चार बजे की है। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाया और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर पड़ोसियों ने बाल्टियों और बर्तनों में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सत्यनारायण की जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौके की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस कमरे में आग लगी, वहां फोल्डिंग चारपाई पूरी तरह जल चुकी थी, जबकि पास में रखी पेटी और अन्य घरेलू सामान सुरक्षित मिले। मृतक के शरीर पर पहने कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस के अनुसार चारपाई जलने के बाद वह फर्श पर गिर गए थे और शव बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मलोया थाना पुलिस के साथ सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से नमूने जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


कमरे से जली बीड़ी और शराब की बोतल बरामद
प्रारंभिक जांच में कमरे से जली हुई बीड़ी और देसी शराब की बोतल मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में बीड़ी की चिंगारी से चारपाई में आग लगी हो। हालांकि आग केवल चारपाई तक सीमित रहना और बचाव का प्रयास न होना सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का। इस मामले की जांच मलोया थाना पुलिस के एएसआई अभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed