{"_id":"5de3df818ebc3e54a3533bbf","slug":"elderly-farmer-couple-commits-suicide-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रस्सी में लटके मिले बुजुर्ग किसान दंपती, बगल के कमरे में सो रहे बेटे को नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रस्सी में लटके मिले बुजुर्ग किसान दंपती, बगल के कमरे में सो रहे बेटे को नहीं चला पता
Sun, 01 Dec 2019 09:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Dec 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरधाना गांव में एक बुजुर्ग किसान दंपती ने घरेलू कलह के चलते अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान दंपती के शव कमरे में एक ही रस्सी पर लटके हुए मिले। घटना के दौरान दंपती का इकलौता बेटा दूसरे कमरे में सोया हुआ था। लेकिन उसे घटना का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बाद में पड़ोसियों को ही किसान दंपती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान किसान सुभा सिंह (60) व उसकी पत्नी निर्मला (55) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतक किसान दंपती के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में जमानत पर चल रहा है दंपती का बेटा
घटना के पीछे कारण क्या रहे इस बात का तो पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग किसान दंपती अपने बेटे से परेशान था। ग्रामीणों के अनुसार दंपती का बेटा बहादुरगढ़ शहर के एक व्यापारी से फिरौती के मामले में जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली के जाफरपुर पुलिस को भी आरोपी युवक की तलाश है। इसी के चलते उन्होंने अपने घर के एक कमरे में एक ही रस्सी पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक किसान सुभा सिंह के भाई बनी सिंह ने बुजुर्ग दंपती द्वारा आत्महत्या करने का कारण घरेलू कलह बताया है।
मृतक बनी सिंह के भाई के बयान के अनुसार दंपती की आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुजुर्ग किसान दंपती के शवों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। -राजीव, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।