फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly couple climbed on water tank in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: बुजुर्ग दंपती अपनी पोती के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने दिया इंसाफ का आश्वासन...तब नीचे उतरे

Sat, 26 Mar 2022 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

थाना सदर जीरा एसएचओ बलराज सिंह व नायब तहसीलदार विनोद कुमार पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने गांव वासियों की मौजूदगी में बुजुर्ग दंपती को इंसाफ दिलवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद बुजुर्ग दंपती अपनी पोती संग टंकी से नीचे उतरा।

विज्ञापन
Elderly couple climbed on water tank in Firozpur of Punjab
पानी की टंकी पर ढाई वर्षीय पोती को लेकर चढ़ा बुजुर्ग दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीरा विधानसभा हलका के गांव महियां वाला कलां में एक बुजुर्ग दंपती अपनी ढाई वर्षीय पोती के साथ पेट्रोल से भरी दो लीटर की बोतल लेकर खुदकुशी करने को पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि मारपीट कर गांव के एक जमींदार ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है, इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए वह अपनी ढाई वर्षीय पोती और पत्नी के साथ खुदकुशी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन वहां पहुंच गया और उन्हें इंसाफ दिलवाने का विश्वास दिलाकर नीचे उतारा है। पीड़ित बुजुर्ग जगसीर सिंह निवासी महियां वाला कलां ने बताया कि वह गांव के एक जमींदार के पास कामकाज करता है। उसने जमींदार से कुछ रकम एडवांस में ली थी। उसने बताया कि किसी कारण वह एक दिन जमींदार के घर कामकाज करने नहीं गया। 
विज्ञापन


अगले दिन काम पर गया तो जमींदार ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि एडवांस में ली गई रकम वापस नहीं लौटाई तो उसे जान से मार देगा। यही नहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उलटा पुलिस उन्हें धमकाने लगी। आरोपी जमींदार ने उसकी पत्नी से मारपीट कर घरेलू सामान तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिया। उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में एक बार फिर पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूर होकर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पत्नी और पोती के साथ टंकी पर चढ़ना पड़ा। उधर, सूचना मिलते ही थाना सदर जीरा एसएचओ बलराज सिंह व नायब तहसीलदार विनोद कुमार पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने गांव वासियों की मौजूदगी में बुजुर्ग दंपती को इंसाफ दिलवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद बुजुर्ग दंपती अपनी पोती संग टंकी से नीचे उतरा। एसएचओ ने कहा कि दी गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed