{"_id":"58ca349f4f1c1b4c7d32aa2f","slug":"either-navjot-sidhu-will-be-depty-cm-or-cabinet-minister-suspense-continue-on-role-in-punjab-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद की शपथ तो ले ली है, पर नवजोत सिद्धू को मिलेगा क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद की शपथ तो ले ली है, पर नवजोत सिद्धू को मिलेगा क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार की कैबिनेट के सदस्य तो बन गए हैं, लेकिन वे किस रूप में भूमिका निभाएंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद देने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक यह क्लीयर नहीं हो पाया है।
बहुमत से पंजाब में कांग्रेस का परचम लहराने वाले भावी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कैप्टन की राहुल के साथ हुई बातचीत में सरकार गठन के स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई। नवजोत सिद्धू के बारे में भी बातचीत हुई थी, लेकिन फैसला नहीं हुआ।
बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने सटीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। पंजाब की नई सरकार में मेरी भूमिका वही तय करेंगे।

Trending Videos
उपमुख्यमंत्री बने तो क्या होगा?
नवजोत सिद्धू
वहीं दूसरी ओर, अगर सिद्धू को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिलती है तो पंजाब की सियासत में ये पहला मौका होगा, जब सीएम और डिप्टी सीएम दोनों पटियाला से होंगे। इसके अलावा भी दोनों में कई समानताएं हैं।
हालांकि इनके बीच मतभेद के आसार भी बने हुए हैं। इनके बीच पहले भी मतभेद होते आए हैं और वे किसी से छिपे हुए नहीं हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब बनाई थी।
इसको लेकर कांग्रेस के साथ समझौते की कोशिश की थी, लेकिन अमरिंदर सिंह ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया था। उसके बाद सिद्धू ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली तो वे दोनों साथ साथ नजर आए, पर एक ही बार। उसके बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया।