फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eighth student missing while returned from exam

परीक्षा देकर लौटी आठवीं की छात्रा सहेली संग लापता

Thu, 11 Mar 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Eighth student missing while returned from exam
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में पार्क में टहलने गईं सातवीं और आठवीं की दो सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों के लापता होने के बाद पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़कियों की तलाश के लिए छह टीमें गठित कर बस अड्डे, सुखना झील, रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के अलग-अलग बाजारों व अन्य जगहों पर लगा दिया है। मामला बुधवार दोपहर करीब एक बजे का है। सेक्टर-20 के निवासी एक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर-46 स्थित स्कूल में आठवीं की कक्षा की छात्रा है। बुधवार को उसने स्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह उसे स्कूल से लेकर घर आ गए और वह खुद किसी काम से बाहर चले गए। दोपहर करीब एक बजे पता लगा कि उनके घर के सामने रहने वाली सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी सहेली के साथ वह पार्क में टहलने गई है। काफी देर बाद जब दोनों नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन उनका कुछ नहीं पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस अब पार्क और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालाना शुरू कर दिया है ताकि दोनों छात्राओं का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की तलाश के लिए छह टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed