{"_id":"66f9d67b285b17acf2085854","slug":"eight-out-of-nine-underground-parking-lots-are-closed-now-preparations-are-being-made-to-build-two-new-ones-chandigarh-news-c-16-pkl1043-528976-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पार्किंग की समस्या: नाै अंडरग्राउंड पार्किंग में से आठ पड़ी हैं बंद, अब दो नए बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पार्किंग की समस्या: नाै अंडरग्राउंड पार्किंग में से आठ पड़ी हैं बंद, अब दो नए बनाने की तैयारी
Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
सार
सबसे ज्यादा बंद पार्किंग सेक्टर-17 में है। यहां पर पांच अंडरग्राउंड पार्किंग बंद हैं जबकि सेक्टर-8 में मौजूद दो अंडरग्राउंड पार्किंग बंद किए गए हैं। सेक्टर-8 के एक अंडरग्राउंड पार्किंग के मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बंद पड़ी पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में पार्किंग की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। वीकेंड पर बाजारों में गाड़ी खड़ी की भी जगह ही नहीं मिलती। दूसरी तरफ, नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले नौ अंडरग्राउंड पार्किंग में से आठ बंद हैं। सिर्फ सेक्टर-17 के अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़े हो रहे हैं।
सेक्टर-8 के अंडरग्राउंड पार्किंग में मरम्मत का काम चल रहा है। इस बीच सेक्टर-22 और सेक्टर-9 में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों का कहना है कि पुराने पार्किंग स्थलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और नए बनाने पर जोर दिया जा रहा है। शहर में पार्किंग को लेकर पिछले कई वर्षों से चिंता जताई जा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ खास काम नहीं हुआ है।
सबसे ज्यादा बंद पार्किंग सेक्टर-17 में है। यहां पर पांच अंडरग्राउंड पार्किंग बंद हैं जबकि सेक्टर-8 में मौजूद दो अंडरग्राउंड पार्किंग बंद किए गए हैं। सेक्टर-8 के एक अंडरग्राउंड पार्किंग के मरम्मत का काम चल रहा है। सेक्टर-9 और 22 में अंडरग्राउंड पार्किंग की जरूरत है या नहीं, इसको लेकर नगर निगम ने डिमांड असेसमेंट स्टडी करने का फैसला किया है। इस पर काम चल रहा है। निगम को कुल तीन महीने में रिपोर्ट भी देनी है। वहीं, लोगों का कहना है कि करोड़ों खर्च कर पहले जो अंडरग्राउंड पार्किंग बनाए गए हैं, पहले उन पर काम करना चाहिए। सेक्टर-17 में भीषण समस्या है लेकिन वहीं पर पांच पार्किंग बंद हैं।