फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight mobile phones recovered from Central Jail Goindwal Sahib, seven undertrial prisoners named in the case.

Chandigarh News: केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से आठ मोबाइल फोन बरामद, सात हवालाती नामजद

Fri, 30 Jan 2026 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Eight mobile phones recovered from Central Jail Goindwal Sahib, seven undertrial prisoners named in the case.
श्री खडूर साहिब। केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में रेड के दौरान आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल का अवैध रूप से इस्तेमाल करने के आरोप में सात हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब-डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी के अनुसार सहायक सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह के नेतृत्व में जसवंत सिंह, केवल सिंह और लखबीर सिंह की टीम ने विभिन्न बैरकों में तलाशी ली। कुल आठ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, दो चार्जर और दो हेडफोन बरामद किए गए। मामले में सतगुरु सिंह निवासी किशनगढ़ (मानसा), मंदीप सिंह निवासी मोरांवाली (होशियारपुर), सुखविंदर सिंह निवासी बिलासपुर (होशियारपुर), सुखविंदर सिंह निवासी डल्ल, हरमनदीप सिंह निवासी हवेलियां, सोमदत्त निवासी मजीठा रोड और तरलोक सिंह निवासी सिविल लाइन (अमृतसर) को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed