फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight lakh rupees stolen from locker, case registered

Chandigarh News: फ्लैट के भीतर लॉकर से आठ लाख रुपये चोरी, मामला दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees stolen from locker, case registered
पिंजौर।
विज्ञापन

डीएलएफ कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में चोरों ने सेंधमारी कर लाॅकर में रखे आठ लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वैभव निवासी डीएलएफ पंचकूला ने पुलिस को बताया कि उसका कंस्ट्रक्शन का काम है। इसके चलते उसे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आना जाना पड़ता है। 15 जून को वह लॉकर में करीब 8 लाख रुपये रखने के बाद अपने फ्लैट को लॉक कर दिल्ली के लिए निकल गया। 19 जून को उसके फ्लैट में काम करने वाली मेड नीलम ने उसे फोन कर बताया कि उसके फ्लैट का पीछे की ओर से दरवाजा खुला है। इसकी जानकारी उसने सिक्योरिटी को दी। सिक्योरिटी मैन और मैंटेनेंस करने वाले लड़के ने उसके फ्लैट की पिछली ओर से अंदर जाकर वीडियो बनाई जिसमें उसे उसके लॉकर में रखे पैसे गायब मिले। जब वह 20 जून को फ्लैट पर पहुंचा तो और दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगा तो पता चला कि अगला मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक था। इसके उपरांत उसने सिक्योरिटी को बुलाकर दरवाजा खुलवाकर चेक किया तो उसे घर से पैसे गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed