{"_id":"6557d112ebb7589c070a1223","slug":"eight-items-sold-for-rs-45-lakh-in-los-angeles-tagore-theater-chair-also-auctioned-chandigarh-news-c-16-pkl1043-285655-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लॉस एंजिल्स में 45 लाख में बिके आठ आइटम, टैगोर थिएटर की कुर्सी भी हुई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लॉस एंजिल्स में 45 लाख में बिके आठ आइटम, टैगोर थिएटर की कुर्सी भी हुई नीलाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का हेरिटेज फर्नीचर लगातार विदेशों में नीलाम हो रहा है। हर बार शिकायत तो होती है, लेकिन यह रुकेगी कैसे, इसका हल नहीं निकल पा रहा है। अब नई नीलामी 15 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिल्स के वैन नुय्स में हुई है, जिसमें चंडीगढ़ के आठ आइटम्स करीब 45 लाख रुपये में बिके हैं। हैरानी की बात है कि इस नीलामी में पहली बार टैगोर थिएटर की एक कुर्सी को भी रखा गया, जो साढ़े चार लाख रुपये में बिका है। चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को भेजी है और गंभीरता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए। हर साल करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। संभाल न करने के चलते प्रशासन को भी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जग्गा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका में नीलामी हो रही है। इससे पहले शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की नौ हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी, जो करीब 1.17 करोड़ रुपये में बिके थे।
5.24 लाख रुपये में बिके एमएलए फ्लैट्स के बेंच
तीन सेट का स्टूल करीब पांच लाख रुपये, 7.34 लाख रुपये में चार सेट की ऑफिस कुर्सियां, 5.24 लाख रुपये में एमएलए फ्लैट्स के बेंच, पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के डाइनिंग कुर्सियां, डेस्क व कुर्सियां, चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवन के फोल्डिंग स्क्रीन, डे-बैड और टैगोर थिएटर से शोरूम की कुर्सी कुल करीब 45 लाख रुपये में बिके हैं। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने में छह बार विदेश में नीलामी हो चुकी है लेकिन प्रशासन अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है जबकि प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी इस मामले को देखने के निर्देश जारी कर चुके हैं।