{"_id":"6aab057e18bf80822f07cbba","slug":"pu-senate-elections-amarjit-singh-naura-and-jatinder-grover-win-from-the-professor-category-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1125355-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव: प्रोफेसर वर्ग से अमरजीत सिंह नौरा और जतिंदर ग्रोवर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट चुनाव: प्रोफेसर वर्ग से अमरजीत सिंह नौरा और जतिंदर ग्रोवर जीते
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षण विभागों के स्टाफ के चुनाव में प्रोफेसर वर्ग से प्रो. जतिंदर ग्रोवर और प्रो. अमरजीत सिंह नौरा निर्वाचित हुए। एसोसिएट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग से डॉ. कुलविंदर सिंह और डॉ. हरभिंदर सिंह ने जीत दर्ज की।
प्रोफेसर वर्ग में जतिंदर ग्रोवर को 93 और अमरजीत सिंह नौरा को 92 वोट मिले। परवीन गोयल को 89, दिनेश कुमार को 62 और समरजीत सिहोत्रा को 12 वोट मिले। अमरजीत सिंह नौरा साइंस और जतिंदर ग्रोवर आर्ट्स विभाग से हैं।
एसोसिएट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग में कुलविंदर सिंह को सर्वाधिक 108 वोट मिले। उन्होंने मृत्युंजय कुमार को तीन वोट से हराया। हरभिंदर सिंह को 41 वोट मिले। मृत्युंजय कुमार को 83, परवीन कुमार को 57, इक्रीत सिंह बाल को 37, सोनिया शर्मा को 16 और अश्वनी कुमार को चार वोट मिले। हरभिंदर सिंह साइंस और कुलविंदर सिंह आर्ट्स विभाग से हैं।
विज्ञापन
प्रो. जतिंदर ग्रोवर इससे पहले डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन और चीफ ऑफ यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी जैसे पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के चेयरपर्सन हैं। उन्होंने नियमित फैकल्टी नियुक्ति, सीएएस के तहत पदोन्नति और रिसर्च प्रोजेक्ट की प्रक्रियाएं आसान बनाने को प्राथमिकता बताया।
डॉ. कुलविंदर सिंह टीचर्स वॉयस यूनाइटेड फ्रंट से जुड़े हैं। वहीं डॉ. हरभिंदर सिंह ने शैक्षणिक माहौल, पारदर्शिता और मेरिट आधारित व्यवस्था मजबूत करने की बात कही। प्रो. अमरजीत सिंह नौरा ने कहा कि शिक्षकों के मुद्दे पहले भी उनकी प्राथमिकता रहे हैं और आगे भी रहेंगे।