फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight injurjed as two cars collided

सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे आठ श्रद्धालु घायल

Thu, 21 Aug 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Eight injurjed as two cars collided
कैथल। ढांड रोड बाइपास चौक पर बुधवार शाम एक बोलेरो और इनोवा में टक्कर में दो बच्चाें सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान के किशनपुरा वासी बोलेरो चालक विक्की ने बताया कि वह अपने पारिवारिक सदस्य सुशीला, मंगला राम, पूर्ण, बच्चे  निशु (8), आरजू (8), मामा पाला राम व मामी गुड्डी देवी के साथ हरिद्वार से दर्शन करके राजस्थान लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान ढांड रोड बाइपास पर राजस्थान के लिए गाड़ी मोड़ी तो ब्लाइंड मोड़ होने के कारण सामने से आ रही इनोवा से टक्कर हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सभी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed