फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight cars parked in godown caught fire in Giddarbaha

Giddarbaha News: गिद्दड़बाहा में गोदाम में लगी आग, चपेट में आईं आठ कार, दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 18 May 2023 05:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 May 2023 05:05 PM IST
सार

आग में जेन, स्टीलो जेन, ऑल्टो, इटियोस लीवा, मारुति और होंडा ऑटोमेटिक व स्विफ्ट डिजायर कंपनी की आठ कारें जलकर राख हो गईं। उसका कहना है कि वह कारों के मालिकों को नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे ये सोच-सोचकर ही बेहाल है।

विज्ञापन
Eight cars parked in godown caught fire in Giddarbaha
आग में जली कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के गिद्दड़बाहा में गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करने वाले तीन दुकानदारों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें आठ कारें पूरी तरह से जल गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। गाड़ियों के जलने से दुकानदारों को बड़ा नुकसान हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार सुखदेव सिंह राजू ने बताया कि वह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। पास में ही दुकानदार पवन कुमार और जॉनी भी डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने एक गोदाम किराये पर ले रखा है। यहां पर मरम्मत को आने वाली कारों को खड़ा करते थे। गोदाम में छत नहीं है। मगर चारदीवारी जरूर है। सुखदेव सिंह राजू के अनुसार बुधवार को वह रोजमर्रा की तरह कारों को रिपेयर करने के बाद गोदाम में खड़ा करके घर चले गए। 

गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि गोदाम में खड़ी कारें आग में जल रही हैं। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग में जेन, स्टीलो जेन, ऑल्टो, इटियोस लीवा, मारुति और होंडा ऑटोमेटिक व स्विफ्ट डिजायर कंपनी की आठ कारें जलकर राख हो गईं। उसका कहना है कि वह कारों के मालिकों को नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे ये सोच-सोचकर ही बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed