{"_id":"5f624c588ebc3e2ed926587e","slug":"effort-administration-failed-social-distance-wasted-mandi-chandigarh-news-pkl388091141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयास फेल, सेक्टर 26 मंडी में उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां, भारी पड़ेगी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयास फेल, सेक्टर 26 मंडी में उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां, भारी पड़ेगी लापरवाही
Thu, 17 Sep 2020 12:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 26 मंडी में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 सब्जी मंडी में बुधवार को जबरदस्त भीड़ दिखी। प्रशासन की कवायद को धत्ता बताते हुए मंडी में भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए मास्क भी नहीं पहन रखे थे। यही हालात रहे तो कोरोना की चेन और बढ़ेगी।
बीते मंगलवार को मंडी सेक्टर-17 से स्थानांतरित होकर सेक्टर-26 में पहुंची। कमिश्नर केके यादव और एसडीएम नाजुक कुमार ने मंडी का निरीक्षण कर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की थी। इसके साथ कहा था कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें, लेकिन अगले ही दिन अपील की धज्जियां उड़ते हुए दिखीं।
आढ़ती और दुकानदारों के साथ मंडी में आने वाले लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते दिखे। ऐसा लग रहा था मानो कोरोना जैसी कोई महामारी है ही नहीं। ज्ञात रहे कि सेक्टर-26 से सटे बापूधाम में ही सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। उसके बाद मंडी को सेक्टर-17 बस स्टैंड में शिफ्ट करना पड़ा था। उधर, कमिश्नर केके यादव का कहना है कि पुलिस को सख्ती बरतने के लिए कहा गया है।