फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Educationist said, Hindi is become India's biggest language, becoming world language

#हिंदीहैंहमः: शिक्षाविद् बोले- भारत की सबसे बड़ी भाषा हिंदी विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर

Sun, 16 Aug 2020 05:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Educationist said, Hindi is become India's biggest language, becoming world language
हिंदी हैं हम अभियान

अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान को काफी सराहा जा रहा है। लोगों के अनुसार हिंदी हमारी मातृ भाषा है। जिस तरह हम अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करते हैं, उसी तरह हमें अपनी मातृ भाषा का भी सम्मान करना चाहिए। हमें हिंदी बोलने व लिखने पर खुद पर गर्व महसूस करना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो वह दिन दूर नहीं, जब हिंदी विश्व भाषा के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।

विज्ञापन


हिंदी में जो मिठास है, वह अन्य भाषाओं में नहीं
भारत की सबसे बड़ी भाषा हिंदी विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हिंदी भाषा केवल विचार अभिव्यक्ति का माध्यम न होकर शिक्षा, सेवा व संस्कार सिंचन का कार्य कर रही है। हिंदी में जो मिठास, भाव व अनेक प्रकार से बात कहने का तरीका है, वह किसी अन्य भाषा में नहीं है। दुनिया के अनेक देशों में पढ़ी व पढ़ाई जाने वाली हमारी हिंदी वर्तमान में नवाचार व रोजगार के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयां छू रही हैं। यदि कोई व्यक्ति हिंदी की गद्य या पद्य में समाहित अनेक विधाओं में से किसी एक में भी पारंगत हो जाए तो वह भूखा नहीं रह सकता। 
विज्ञापन


हिंदी साहित्य विश्व भर में प्रसिद्ध हो रहा है। अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियां, सोशल मीडिया के मंच प्रचार प्रसार हेतु हिंदी भाषा को अपना रहे हैं बल्कि भारतीय भाषाओं में भी अपनी सेवा देने लगे हैं। हमें सकारात्मक होकर हिंदी को विश्व भाषा बनाने के लिए हिंदी के पठन लेखन का अधिकाधिक प्रयोग करना होगा। अशोक वशिष्ठ, हिंदी प्रवक्ता, राजकीय उच्च विद्यालय, मंडी आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी है करोड़ों लोगों की भाषा
हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिले काफी लंबा समय गुजर जाने के बाद भी हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं बन सकी है। भारत में हिंदी बोलने व समझने वाले करोड़ों लोग है। देश से बाहर भी करोड़ों लोग इसे समझते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि यह विश्व में सबसे शक्तिशाली भाषा है। इस मामले में अंग्रेजी सभी भाषाओं पर हावी है। हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जरूरी है कि भाषा सूत्र को सख्ती से लागू किया जाए। 12वीं कक्षा तक हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाना चाहिए। बच्चों को हिंदी टाइपिंग में दक्ष बनाना चाहिए। केंद्र सरकार व अदालतों का कामकाज अधिकतर हिंदी में होना चाहिए। अमित शर्मा, हिंदी प्रवक्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाणी मोहब्बतपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed