{"_id":"5d4aab658ebc3e6cdf2c9b95","slug":"education-minister-rambilas-sharma-announced-shagun-for-mlas-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा ऐलानः शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रक्षाबंधन पर सभी महिला विधायकों को देंगे 11-11 सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा ऐलानः शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रक्षाबंधन पर सभी महिला विधायकों को देंगे 11-11 सौ रुपये
Wed, 07 Aug 2019 04:13 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बहनों, बेटियों को शगुन देने के लिए प्रसिद्ध हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, मानसून सत्र के अंतिम दिन उन्होंने सभी महिला विधायकों को रक्षाबंधन पर 11-11 सौ रुपये देने की घोषणा कर दी। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी एचआईएसएफ के एसपीओ भर्ती किए गए 2000 जवानों को पक्का करने की मांग उठा रही थीं।
इस पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि किरण जिन एसपीओ की बात कर रही हैं तो उनकी सरकार ने ही उन्हें नौकरी पर रखा है, पूर्व सरकार ने तो नौकरी से निकाल दिया था। कुछ लोग तो कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, हम वो हैं जो करके दिखाते हैं। हम इतिहास, भूगोल और विश्वास भी बदल देते हैं। इस पर कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक बोलने के लिए उठीं तो रामबिलास ने कहा कि मेरी बहन खटक विराजो, राखी का त्योहार आ रहा है, तुम्हें 1100 रुपये दूंगा।
सदन में जितनी भी महिला विधायक बहनें बैठी हैं, सबको रक्षाबंधन पर 11-11 सौ रुपये देने की घोषणा करता हूं। इस पर अभय चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि शर्मा हर बार कहते हैं, 1100 रुपये नहीं मिलेंगे। रामबिलास बोले, वह जुबान के पक्के हैं। अभय चौटाला ने एसपीओ को कांस्टेबल का दर्जा देने की भी मांग की।