{"_id":"5f9888e98ebc3ea3736f3b85","slug":"education-department-promotes-101-tgt-to-become-lecturer-list-released-chandigarh-news-pkl3923379160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने 101 टीजीटी को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने 101 टीजीटी को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया, सूची जारी
Wed, 28 Oct 2020 02:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 101 (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) टीजीटी को प्रमोट कर प्रवक्ता बना दिया है। शिक्षा निदेशक ने इसकी सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे अधिक 13 शिक्षक अंग्रेजी विषय के हैं। इस समय शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 150 से ज्यादा प्रवक्ताओं के पद खाली है। वहीं कुल 549 प्रवक्ताओं के पद स्वीकृत हैं। टीजीटी से प्रमोट कर बनाए गए प्रवक्ताओं में 20 फीसदी 2021 तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 18 विषयों के 101 टीजीटी को प्रवक्ता के पद पर प्रमोट करने की मोहर लगाई है। इससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस वर्ष मार्च से नवंबर तक सरकारी स्कूलों में रेगुलर सेवाएं दे रहे कई प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद वर्तमान में स्कूलों में लगभग 150 से ज्यादा प्रवक्ता के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं की अंतिम रेगुलर भर्ती वर्ष 1992 में हुई थी। इतने सालों में विभाग में हर वर्ष लगातार सेवानिवृत्ति के कारण पद खाली ही हुए हैं। इसके साथ ही हर वर्ष 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों की संख्या में भी बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। वर्ष 2016-17 में शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र को स्कूलों में 186 पदों पर भर्ती की मांग की गई थी लेकिन यह फैसला अभी तक अटका हुआ है।
विज्ञापन
इन विषयों के टीजीटी हुए प्रमोट
विषय कुल शिक्षक
- 1. ललित कला - 3
- 2. गृह विज्ञान - 5
- 3. संगीत - 2
- 4. पंजाबी - 7
- 5. संस्कृत - 3
- 6. हिंदी - 12
- 7. राजनीति विज्ञान - 10
- 8. अर्थशास्त्र - 3
- 9. गणित - 7
- 10. जीवविज्ञान - 5
- 11. इतिहास - 7
- 12. अंग्रेजी - 13
- 13. समाजशास्त्र - 3
- 14. भौतिक विज्ञान - 4
- 15. रसायन विज्ञान - 6
- 16. वाणिज्य - 5
- 17. मनोविज्ञान - 1
- 18. शारीरिक शिक्षा - 4