फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrested punjab former minister Bharat Bhushan Ashu in Money Laundering Act from jalandhar

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कार्रवाई, पूछताछ के बाद लुधियाना से गिरफ्तारी

Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पास जब फूड और सिविल सप्लायर मंत्रालय था उसी दौरान करीब दो हजार करोड़ रुपये के टेंडर में घोटाले का उन पर आरोप लगा था।

विज्ञापन
ED arrested punjab former minister Bharat Bhushan Ashu in Money Laundering Act from jalandhar
मंत्री आशू को गिरफ्तार कर ले जाती ईडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लुधियाना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी की टीम ने वीरवार को जालंधर कार्यालय में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वीरवार सुबह भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था। यहां शाम तक लगातार पूछताछ होती रही। ईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।

विज्ञापन

उस समय पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था। इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम भी कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को टेकओवर कर लिया और मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों से दिखाई माल ढुलाई

लेबर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में अनाज मंडियों में आरोपी वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया के थे। जिन वाहनों के यह नंबर हैं, वह माल ढोने के लिए मान्य ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed