फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raids SEL Textiles Mills offices and MD residence

Punjab: सेल टेक्सटाइल्स मिल्स के दफ्तरों व एमडी आवास पर ED का छापा, 1530 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला

Fri, 12 Jan 2024 11:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 11:15 PM IST
सार

सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर कंपनी के एमडी नीरज सलूजा पर केस दर्ज किया है। सीबीआई उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह इस समय पटियाला जेल में बंद है। बैंक ने दावा किया है कंपनी ने 1530 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन
ED raids SEL Textiles Mills offices and MD residence
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार तड़के लुधियाना की टेक्सटाइल कंपनी सेल टेक्सटाइल्स मिल्स लिमिटेड के शहीद भगत सिंह नगर और अन्य जिलों में दफ्तरों व प्रबंध निदेशक (एमडी) नीरज सलूजा के आवास पर रेड की । इस दौरान ईडी की टीम ने कंप्यूटर, सीडी और दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी अधिकारियों ने घर और ऑफिस में मौजूद लोगों के मोबाइल ले लिए और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर कंपनी के एमडी नीरज सलूजा पर केस दर्ज किया है। सीबीआई उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह इस समय पटियाला जेल में बंद है। बैंक ने दावा किया है कंपनी ने 1530 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 2023 में ईडी ने कंपनी की 828 करोड़ की की संपत्ति अटैच की थी। इसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के अलावा हिसार में जमीन, ऑफिस और मशीनरी शामिल हैं।
विज्ञापन


ईडी की जांच में पता चला है कि सेल टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों से लोन लेकर राशि का दुरुपयोग किया है। इससे पहले 14 अगस्त 2010 में भी कंपनी डायरेक्टर्स के घर रेड हुई थी। इस बीच कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के लुकआउट सर्कुलर भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी ने बैंक लोन की रकम अपनी संबंधित पार्टियों में लगा दिया। आरोपियों ने कथित रूप से गैर-प्रतिष्ठित सप्लायर्स से मशीनरी की खरीद दिखाई और अधिक रकम के इनवॉइस और बिल दिखाए। सीसी लिमिट के रूप में प्राइमरी सिक्योरिटी की भारी रकम में आरोपियों ने गड़बड़ी की, ताकि बेचे सामान की सेल प्रोसीड्स के रूप में बैंक रकम को अनुचित ढंग से इस्तेमाल कर सकें। फिलहाल ईडी की कंपनी की इकाइयों पर रेड जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed