फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raids on punjab ekta party mla sukhpal singh khaira house in chandigarh tuesday morning in money laundering case

चंडीगढ़ : पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैरा के घर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Tue, 09 Mar 2021 09:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Mar 2021 09:08 AM IST
सार

  • पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। 
  • पंजाब एकता पार्टी के प्रधान हैं खैरा
  • धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में पड़ा है छापा

विज्ञापन
ED raids on punjab ekta party mla sukhpal singh khaira house in chandigarh tuesday morning in money laundering case
चंडीगढ़ में सुखपाल खैरा (पीली पगड़ी में) के घर पहुंची ईडी की टीम। - फोटो : अजय वर्मा

विस्तार

पंजाब के विधायक और पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा के चंडीगढ़ सेक्टर पांच स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार यह छापा धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में पड़ा है।

विज्ञापन


ईडी की टीम सुबह ही खैरा के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं खैरा के वकील सरताज सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी की टीम ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। टीम कागज खंगाल रही है लेकिन किस मामले में ये कार्रवाई हुई है, इस बारे में हमें अभी मालूम नहीं है। इसके अलावा खैरा के भुलत्थ स्थित आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। वहां भी कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई पर सुखपाल खैरा ने कहा कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और चुप करवाया जाता है। विपक्षी सदस्य के तौर पर मेरे साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी ऐसा हो चुका है। लेकिन मैं और मेरे पिता हमेशा सच के लिए लड़े हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भुलत्थ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने सुखपाल सिंह खैरा ने बाद में विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपनी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी। बाद में उन्होंने पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ समझौता किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed