{"_id":"6319f9abe22a01202c17c9ce","slug":"ed-raids-aap-mla-residence-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक रुपया वेतन लेने वाले आप विधायक के ठिकानों पर ED का छापा, महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक रुपया वेतन लेने वाले आप विधायक के ठिकानों पर ED का छापा, महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे
Thu, 08 Sep 2022 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:52 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक तलाशी में ईडी के हाथ काफी दस्तावेज लगे हैं। बता दें कि मई माह में भी विधायक गज्जन माजरा के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी थी। बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने एक्शन लिया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार छापे मार रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के घरों में सर्च के बाद गुरुवार को ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ठिकानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन
सूत्रों ने मुताबिक ईडी की टीमें गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे मालेरकोटला के अमरगढ़ विधानसभा से विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ठिकानों पर दबिश दी। आप विधायक के ठिकानों के अलावा पंजाब में कुछ और जगहों पर भी ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ईडी की टीम लुधियाना, गज्जन माजरा में विधायक के आवास और पॉयनियर स्कूल को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तलाशी में ईडी के हाथ काफी दस्तावेज लगे हैं। बता दें कि मई माह में भी विधायक गज्जन माजरा के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी थी। बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने एक्शन लिया था। सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब ईडी ने गज्जन माजरा पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा पर मामला दर्ज किया गया था। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 94 हस्ताक्षरयुक्त खाली चेक और कई आधार कार्ड बरामद किए थे। 40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी माजरा से जुड़े परिसरों से 16.57 लाख रुपये, 88 विदेशी नोट, संपत्ति के कुछ दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य दस्तावेज भी मिले थे।
एक रुपये वेतन लेने का एलान कर आए थे चर्चा में
आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि वे विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह का सिर्फ एक रुपया लेंगे। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा को एक शपथ पत्र भी दिया था।