फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Liquor Scam: ED Raids on AAP MLA Kulwant Singh In Connection With The Liquor Scam In Delhi And Punjab

Punjab News: शराब घोटाले में ईडी का एक्शन, मोहाली में आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास व दफ्तर पर छापा

Tue, 31 Oct 2023 11:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

ED Raid on Kulwant Singh: शराब घोटाले में सीबीआई दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस संबंध में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। सीबीआई पंजाब के कई अधिकारियों को इस मामले में तलब कर चुकी है। वहीं ईडी ने पंजाब में शराब नीति बनाने वाले अधिकारियों को बिना अनुमति विदेश जाने पर रोक लगा चुकी है।

विज्ञापन
Delhi Liquor Scam: ED Raids on AAP MLA Kulwant Singh In Connection With The Liquor Scam In Delhi And Punjab
आप विधायक के आवास पर ईडी का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर सुबह करीब आठ बजे एक साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी। टीम सुबह से ही उनके दफ्तर और घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। छापेमारी पर विधायक और उनके स्टाफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन

पंजाब में पहले भी हो चुकी छापेमारी

शराब घोटाले में सीबीआई दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस संबंध में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। सीबीआई पंजाब के कई अधिकारियों को इस मामले में तलब कर चुकी है। वहीं ईडी ने पंजाब में शराब नीति बनाने वाले अधिकारियों को बिना अनुमति विदेश जाने पर रोक लगा चुकी है। इससे पहले फरीदकोट के पूर्व शिअद विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग छापे मार चुका है। 

विज्ञापन

दो प्रोजेक्ट पर पर्यावरण मंत्रालय उठा चुका सवाल

उधर, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय आप विधायक कुलवंत सिंह के स्वामित्व वाली रियल एस्टेट कंपनी के दो प्रोजेक्टों पर पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने का सवाल भी उठा चुकी है। मंत्रालय ने यह मामला पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के ध्यान में लाया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सिविक अथॉरिटी, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्टेट लेवल एनवायरनमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एसईआईएए) को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन




ये दोनों प्रोजेक्ट जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) बना रहा है। इसका स्वामित्व मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के पास है। राज्यपाल ने सीएम को लिखे पत्र में जानकारी दी थी कि मोहाली के सेक्टर 82-83 में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट सुपर मेगा मिक्स्ड यूज इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क और सेक्टर-66ए में गैलेक्सी हाइट्स के निर्माण में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन हुआ है।

मजीठिया ने आप पर साधा निशाना

विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली और पंजाब के शराब घोटाले में आप विधायक कुलवंत सिंह पर ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन करने के बाद अब ईडी ने इस शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर काम करना शुरू कर दिया है। पंजाब आबकारी घोटाले में हुए 550 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए यह कवायद जरूरी है। इस घोटाले में सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा मुख्य दोषी हैं और मुख्य लाभार्थी आम आदमी पार्टी है।

यह है विवाद

दिल्ली सरकार की शराब नीति 17 नवंबर 2021 को लागू हुई थी। पॉलिसी के तहत शराब कारोबार को निजी हाथों में सौंप दिया गया था। इसी के साथ ही शराब नीति पर विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों के टेंडर देने के बाद शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने की कोशिश की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed