फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ED notice to congress captain's son raninder, AAP demands resignation

रणइंदर को समन के बाद आप ने कांग्रेस के कैप्टन से मांगा इस्तीफा

Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
ED notice to congress captain's son raninder, AAP demands resignation
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo

पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर को ईडी के समन के बाद आप ने कैप्टन से इस्तीफा मांगा। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने कहा है कि रणइंदर सिंह को एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट के समन के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, ईडी के सम्मन पर बिक्रम मजीठिया का इस्तीफा मांगने वाली कांग्रेस को कैप्टन को हटाना चाहिए।

विज्ञापन


खैरा ने कहा कि आयकर अधिकारियों की ओर से ध्यान में लाने के बाद फेमा के उल्लंघन में ईडी ने रणइंदर को 16 जून को तलब किया है। ब्रिटिश वर्जिन आयरलैंड में ट्रस्टों की मालकियत संबंधी गलत जानकारी देने के कारण आयकर विभाग ने रणइंदर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। विभाग को पता चला है कि रणइंदर जकरांदा ट्रस्ट में दानकर्ता, मुलावला होल्डिंग्स लिमिटेड, लिमलोक इंटरनेशनल लिमिटेड और आलवर्थ वेंचर होल्डिंग लिमिटेड के मालिक थे। ब्रिटिश वर्जिन अधिकारियों ने विभाग को सूचित किया है कि इन व्यापारिक संस्थानों केपास एसएसबीसी बैंक जेनेवा के खातों समेत बड़ी संपत्ति, यूके व दुबई में जायदाद हैं।
विज्ञापन


यह लेन-देन की प्रक्रिया 2005 में शुरू हुई, जबकि कैप्टन सीएम थे। खैरा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई को सियासी बदला बताने की बातें झूठ हैं क्योंकि कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई 2011 में यूपीए सरकार के समय ही शुरू हो चुकी थी। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करे। जब बिक्रम मजीठिया को ईडी ने समन दिए थे तो कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। अब वह दोहरे मापदंड क्यों अपना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed