फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED deputy director niranjan singh resigns from his post

बिक्रम मजीठिया से पूछताछ करने वाले ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह का इस्तीफा

Fri, 05 Oct 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
ED deputy director niranjan singh resigns from his post
डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह

 पंजाब से लेकर कनाडा तक भोला-मजीठिया ड्रग रैकेट की जांच करने वाले ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरीश बाली को सौंपा गया है। हालांकि इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने इस्तीफा देने की पुष्टि की, लेकिन और कुछ भी कहने से इंकार किया। निरंजन सिंह विभाग की कारगुजारी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने हाईकोर्ट में बयान भी दिया था कि विभाग के आला अधिकारी उन्हें मुअत्तल करने की धमकी देते हैं। हालांकि इस्तीफे में लिखा गया है कि वह निजी कारण से इस्तीफा दे रहे हैं। विभाग को तीन महीने के भीतर इस्तीफे पर फैसला करना है।
विज्ञापन


निरंजन सिंह ने जब से भोला ड्रग रैकेट की जांच शुरू की थी, तभी से उनका नाता विवादों से जुड़ गया। भोला ड्रग रैकेट मामले में उन्होंने तत्कालीन मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की थी। निरंजन सिंह ने पिछले सप्ताह मोहाली की अदालत में कहा था कि मजीठिया ने पूछताछ के दौरान उन्हें पूरा सहयोग नहीं दिया था। जिस दौरान अदालत में काफी बहस हुई थी कि अगर सहयोग नहीं दिया गया तो क्या इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई थी और क्या इसके बाद आगे सख्त कदम उठाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के खिलाफ जांच शुरू करने के बाद जब आंच मजीठिया तक पहुंची तो 2015 की शुरुआत में निरंजन सिंह का तबादला जालंधर से कोलकाता कर दिया गया था। उनके तबादले का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचने पर अदालत ने उनके तबादले पर रोक लगा दी थी। साथ ही भोला ड्रग्स केस के जांच अधिकारी के तौर पर भी उन्हें बरकरार रखने के आदेश दिए गए थे।


2016 में निरंजन सिंह इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर पदोन्नत हुए थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक निरंजन सिंह पर काफी प्रेशर था, एक तरफ अदालत में जवाब तलबी हो रही थी तो दूसरी तरफ अधिकारी दबाव डाल रहे थे। अभी निरंजन सिंह का तीन साल का कार्यकाल बाकी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed