{"_id":"61e0241b6815b565de1addf7","slug":"ec-changing-rules-to-register-new-party-at-bjp-behest-ahead-of-polls-in-punjab-claims-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का बड़ा दावा: पंजाब में नई राजनीतिक पार्टी के पंजीकरण के पीछे भाजपा, चुनाव आयोग बदलने जा रहा है नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का बड़ा दावा: पंजाब में नई राजनीतिक पार्टी के पंजीकरण के पीछे भाजपा, चुनाव आयोग बदलने जा रहा है नियम
Thu, 13 Jan 2022 06:42 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:42 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग नई पार्टी को पंजीकृत करने के लिए अपने नियमों में बदलाव करेगा। हालांकि आप के आरोपों पर भाजपा की अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दावा किया है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर अपने नियमों में बदलाव कर एक नए राजनीतिक दल को पंजीकृत करने जा रहा है। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में आप को विधानसभा चुनाव जीतने और राज्य में अपनी सरकार बनाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि आपके आरोप पर भाजपा ने कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने उस पार्टी का नाम साझा नहीं किया है जिसके बारे में उन्होंने दावा किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि जल्द ही सभी को पता चल जाएगा। चड्ढा ने कहा कि हमें बहुत ठोस जानकारी मिली है कि भारत का चुनाव आयोग एक नए राजनीतिक दल को विशेष दर्जे के तहत पंजीकृत करने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इसके लिए आयोग राजनीतिक दलों के पंजीकरण में दो बड़े बदलाव भी करेगा। पहले नए राजनीतिक दल के पंजीकरण पर आपत्ति जताने की अवधि 30 दिन थी। आयोग इसे घटाकर सात दिन करने जा रहा है। दूसरा बदलाव जो चुनाव आयोग अपने नियमों में लाने जा रहा है, वह चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक नए राजनीतिक दल के पंजीकरण की अनुमति देगा। भाजपा अब आप को पंजाब में सत्ता में आने से रोकने के लिए विशेष उपबंध के तहत एक विशेष राजनीतिक दल के पंजीकरण के लिए सभी प्रकार की सुविधा और राहत प्रदान कर रही है।
विज्ञापन