फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earthquake threat, punjab news, ferozpur news

भूकंप का ऐसा डर, लोगों ने घरों के बाहर गुजारी रात

Sun, 05 Feb 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 05 Feb 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Earthquake threat, punjab news, ferozpur news
भूकंप के भय से लोग रात तीन बजे घरों से निकले बाहर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर में भूकंप की खबर सुनकर रात तीन बजे से ही लोग अपने घरों के बाहर आ कर खड़े हो गए। यही नहीं गुरुद्वारों व मंदिर से भी भूकंप के आने की सूचना लोगों को दी गई। भूकंप सुबह लगभग 05.34 बजे आया। बहुत से लोग पहले से ही घरों के बाहर थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात तीन बजे रिश्तेदारों व दोस्तों ने मोबाइल के जरिए भूकंप की सूचना देना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे लोगों को भूकंप के बारे में जानकारी मिलती गई लोग घरों के बाहर आकर खड़े हो गए। गांव इच्छेवाला के गुरुद्वारे से लोगों को भूकंप आने की सूचना रात तीन बजकर 20 मिनट पर दी गई।
विज्ञापन


लगभग क्षेत्र के अधिकांश लोग रात तीन बजे ही जाग गए। सूचना दी गई थी कि भूकंप सुबह साढ़े चार बजे आएगा और उसके झटके जबरदस्त होंगे। भूकंप सुबह 05.34 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस करते ही बाकी लोग भी घरों से बाहर निकलकर खुले इलाके में एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed