फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earning crores from Axis Bank branch of Banspur village, manager accused of embezzlement

Chandigarh News: बांसेपुर गांव की एक्सिस बैंक शाखा से ग्राहकों के करोड़ों उड़ाए, मैनेजर पर गबन का आरोप

Thu, 15 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Earning crores from Axis Bank branch of Banspur village, manager accused of embezzlement
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाना अंतर्गत गांव बांसेपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आने पर बुधवार को हंगामा मच गया। घबराए हुए खाताधारक बैंक पहुंचे और अपने-अपने खातों की जांच शुरू कर दी। कई ग्राहकों के खाते से लाखों रुपये गायब मिले। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने ही उनके रुपये निकाले हैं। गुस्साए ग्राहकों में बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी बैंक छोड़कर भाग निकले।बाद में ग्राहक शिकायत लेकर न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाने पहुंचे। देर रात एक्सिस बैंक के कार्यवाहक शाखा प्रमुख विकास सूद ने पुलिस को अपने मैनेजर गौरव शर्मा निवासी बीपीओ भोआ तहसील पठानकोट के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 381,409 व 20बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी बैंक में रखी थी। किसी ने फिक्सड डिपॉजिट किया था तो किसी के खाते में पैसे इकट्ठा थे। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर ने उनके खाते में लिंक मोबाइल नंबर ही बदल दिए। इस कारण उनके पास खाते से पैसे निकलने के संदेश नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं, बीते कई महीनों से ग्राहकों के पासबुक पर बैंककर्मी एंट्री नहीं कर रहे थे। पूछने पर यही बताया जाता था कि मशीन खराब है। बताया जा रहा है कि किसी ग्राहक ने कहीं और से जब अपनी स्टेटमेंट निकलवाई तो पैसे गायब मिले। यह मामला बैंक मैनेजर तक पहुंचा तो वह गायब हो गया। मैनेजर के कुछ दिनों से बैंक नहीं आने पर लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अंबिका फ्लोरेंस पार्क स्थित हाउस नंबर 302 में थर्ड फ्लोर पर रहता है। उसकी उम्र करीब 32 साल है और उसकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में वह फ्लैट में अकेला ही रहता था। वारदात के बाद उसके फ्लैट पर ताला लगा हुआ है और फोन भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के ग्राहक गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके परिवार को पुडा की ओर से जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। उन्होंने गांव के ही एक्सिस बैंक के बचत खाते में पैसे जमा करवाए थे। बुधवार दोपहर जब वह बैंक में पैसे निकलवाने गए तो उनके खाते में पैसे ही नहीं थे। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजेर को फोन किया और सूचना दी। बैंक मैनेजर ने उन्हें बैंक आने को कहा। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। गुरदीप ने बताया कि बैंक मैनेजर ने उनके अकाउंट के साथ अपना मोबाइल नंबर अटैच कर रखा था। इसी कारण उन्हें बैंक की ट्रांजेक्शन का पता नहीं चल पाया। गुरदीप सिंह की तरह कई अन्य ग्राहकों ने भी जब अपने खाते की जांच की तो उनके पैरों के नीचे से जमीन सरक गई। किसी के खाते से 15 लाख तो किसी के खाते से 70 लाख तक रुपये गायब मिले।
आरोप है कि शातिर मैनेजर ग्राहकों के खातों से पैसे अलग-अलग नामों से पैसे ट्रांसफर करता था। जायदातर पैसे उसने अपने माता-पिता के खाते में ट्रांसफर करवाए हैं। आरोप के मुताबिक, मैनेजर ने 17 नवंबर 2023 को सुरिंदर कौर के खाते से 50 लाख रुपये, हरदीप सिंह के खाते से 20 और 22 नवंबर 2023 को 15 लाख और 5 लाख पिता अजय कुमार के खाते में ट्रांसफर करवाए थे। ऐसे ही गुरदीप सिंह के खाते से 15 लाख रुपये उसने अपनी मां स्वराज पॉल के खाते में ट्रांसफर किए थे। इनके भी खातों से पैसे निकले हैं, उन सभी खाताधारकों के बैंक खाते के साथ मैनेजर ने अपना मोबाइल नंबर जोड़ रखा था।
पीड़ित ग्राहक देर रात तक न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाने में मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि ग्राहकों के शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आज बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ग्राहकों से मिलेंगे
मौके पर पहुंचे चंडीगढ़ के एक्सिस बैंक के कर्मचारी मुनीश भाटिया ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। ग्राहकों के खाते चेक करने के साथ पिछले दिनों किस-किस के नाम से चेकबुक जारी की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह 10 बजे पंजाब की मुख्य शाखा के वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित ग्राहकों से मुलाकात करेंगे।



कोट
एक्सिस बैंक के कार्यवाहक शाखा प्रमुख की शिकायत पर आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएसपी धर्मवीर सिंह खरड़ 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed