फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-tendering will be implemented in Panchayats in Haryana

Haryana: पंचायतों में लागू रहेगी ई-टेंडरिंग, CM बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग रहेगी जारी, नए पोर्टल और बनाएंगे

Wed, 22 Feb 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और क्वालिटी को लेकर सवाल उठते हैं। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी बनाई जाए। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगी। इस अथॉरिटी द्वारा निर्माण कार्यां की जांच की जाएगी और इनके संतुष्टि प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही एजेंसी को भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
E-tendering will be implemented in Panchayats in Haryana
हरियाणा बजट सत्र। - फोटो : @cmohry

विस्तार

पंचायतों में ई-टेंडरिंग को लेकर प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि पंचायतों में ई-टेंडरिंग जारी रहेगी और सरकार में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सीएम मनोहर लाल ने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका जुनून जारी है और इसके लिए लड़ाई जारी रहेगी। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल कर मानव का दखल कम किया जाए। इसी दिशा में पंचायतों में ई-टेंडरिंग शुरू की गई है। इसमें न तो प्रतिनिधि की चलेगी और न ही अधिकारी की, केवल सिस्टम (पोर्टल) काम करेगा। मनोहर लाल ने कहा कि ई टेंडरिंग लागू होने के बाद 3254 ग्राम पंचायतों के 2 लाख रुपये तक लगभग 2890 काम शुरू हैं। 2 लाख से ऊपर के काम के लिए 3297 प्रस्ताव आए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा ठेकेदारों ने इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


सीएम ने माना पहले होती थी गड़बड़, 500 टेंडरों का भुगतान रोका
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के गठजोड़ में अधिकारी, कर्मचारी, नेता और जनता के लोग शामिल होते हैं। सरकार ने इसको तोड़ने का काम किया है। पिछले दिनों सरकार ने जांच कराई तो 500 ऐसे टेंडर मिले हैं, जिनमें 10 प्रतिशत से अधिक की राशि बाद में बढ़ाई गई है। 10 प्रतिशत से नीचे वालों को सरकार ने छोड़ दिया, जबकि इन 500 टेंडरों की पेमेंट रोक ली है। इनमें एचएसवीपी, शहरी स्थानीय निकाय, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग शामिल हैं। सचिव स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे, अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो चाहे अधिकारी हो या कोई और उसे जेल में डालेंगे।
विज्ञापन


क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी बनाकर क्वालिटी सुनिश्चित की
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और क्वालिटी को लेकर सवाल उठते हैं। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी बनाई जाए। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगी। इस अथॉरिटी द्वारा निर्माण कार्यां की जांच की जाएगी और इनके संतुष्टि प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही एजेंसी को भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed