फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-portal will be made for cash award application, reward money will be available soon

Chandigarh News: मृतक मां के एटीएम से बेटे ने निकाल लिए पैसे, दूसरे बेटों की शिकायत पर मामला दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
E-portal will be made for cash award application, reward money will be available soon
चंडीगढ़। मृत महिला के एटीएम से पारिवारिक सदस्य ने लाखों रुपये निकलवा लिए। मृतक के बेटों ने केनरा बैंक मैनेजर से इस संबंध में कार्रवाई कर एटीएम बंद करने के लिए कहा, लेकिन बैंक मैनेजर की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कि गई। इसके बाद इसकी शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी गई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-7 निवासी राकेश सोंधी व राजेश सोंधी की शिकायत पर अश्वनी सोंधी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आपस में भाई हैं। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता सुदेश सोंधी उनके साथ उक्त पते पर रहती थी। वह बैक में खाताधारक थीं। उन्होंने उक्त खाते के संचालन के लिए एक एटीएम जारी करवाया था। सुदेश सोंधी का निधन 6 सितंबर 2023 को हो गया था। उनका एटीएम उनके भाई अश्वनी सोंधी ने ले लिया था। शिकायतकर्ता को पता चला कि एटीएम सुदेश सोंधी को जारी हुआ था। सुदेश सोंधी की मृत्यु के बाद उनके खाते से नकदी निकालने के लिए अवैध रूप से इसका इस्तेमाल किया गया। अश्वनी सोंधी ने बिना बताए सुदेश सोंधी के कानूनी उत्तराधिकारियों को नुकसान पहुंचाते हुए उक्त खाते से 2 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। कायदे से एटीएम को तुरंत बैंक में जमा कर देना चाहिए था और उक्त बैंक द्वारा रद्द कर दिया जाना चाहिए था। इसे प्रबंधक के ध्यान में भी लाया गया संबंधित बैंक के प्रबंधक को कई बार मौखिक रूप से सूचित किया गया, लेकिन उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed