{"_id":"5f1569388ebc3e638a7f414e","slug":"e-cycling-system-in-chandigarh-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में इस साल के अंत तक दौड़ने लगेंगी 1000 ई-साइकिलें, कोरोना काल में ज्यादा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में इस साल के अंत तक दौड़ने लगेंगी 1000 ई-साइकिलें, कोरोना काल में ज्यादा जरूरी
Mon, 20 Jul 2020 03:22 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 20 Jul 2020 03:22 PM IST
सार
- 100 इलेक्ट्रिक साइकिलें सितंबर अंत तक चलेंगी
- इस साल चार में से 2 फेज में शुरू हो जाएगा काम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल के अंत तक चंडीगढ़ को एक हजार इलेक्ट्रिक साइकिलों का तोहफा स्मार्ट सिटी से मिलने वाला है। सितंबर तक शहर में 100 इलेक्ट्रिक साइकिलें चलने भी लगेंगी। स्मार्ट सिटी के तहत इस साल चार में से 2 फेज में काम पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव का कहना है कि कोरोना के कारण प्रोजेक्ट में थोड़ी देर हुई है।
हाल ही में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कंपनी के अधिकारियों से काम शुरू करने के लिए कह दिया गया है। कंपनी ने एक हजार इलेक्ट्रिक साइकिलें खरीद ली हैं। सितंबर तक पहले फेज में कंपनी साइकिलें चलानी शुरू कर देगी। वहीं साल के अंत तक दो फेजों में 1 हजार साइकिलें दौड़ने लगेंगी। अन्य दो फेज अगले साल पूरे होंगे।
कोरोना काल में यह प्रोजेक्ट ज्यादा जरूरी
सीईओ का कहना है कि कोरोना के कारण लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा कम ले रहे हैं। ऐसे में शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट की जरूरत और बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत लोग अपने घर से निकलकर कहीं भी जाएंगे तो साइकिल का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं कंपनी को इन साइकिल को सैनिटाइज करने की व्यवस्था करने को कहा गया है। ताकि कोरोना का खतरा न रहे।

670 डॉकिंग स्टेशन से चलाई जाएंगी 5 हजार साइकिलें
इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में पांच हजार साइकिलें चलाई जानी हैं, जिनके लिए 670 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनेंगे। साइकिल का उपयोग करने के लिए एक स्मार्ट कार्ड व एप भी बनाया जाएगा। स्मार्ट कार्ड लेने वाले लोगों को 5 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज देना होगा, जिनके पास कार्ड नहीं होगा, उन्हें 10 रुपये देने होंगे। एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन साइकिल बुक कर सकेंगे। साइकिल में जीपीएस के साथ ही एक नंबर प्लेट होगी। मोबाइल एप के माध्यम से साइकिल नंबर डालकर ऑटोमेटिक लॉक लगा सकते हैं।
12 घंटे में वापस नहीं आई साइकिल तो होगी एफआईआर
12 घंटे में साइकिल वापस न आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 15 साल के लिए है। देश में पहली बार एक साथ किसी शहर में इतनी बड़ी संख्या में साइकिलें लाकर प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है।
कोरोना महामारी को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने की योजना है। सितंबर तक 100 जबकि दिसंबर तक एक हजार साइकिलें शहर में चलेंगी। देरी होने पर कंपनी पर जुर्माना भी लगाएंगे।
- केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी