फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-Cart service started at sukhna lake of chandigarh

चंडीगढ़ में पर्यटकों को मिलेगी नई सुविधा, सुखना के रेगुलेटरी एंड तक जाने के लिए मुफ्त ई-कार्ट शुरू 

Sat, 23 Jan 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
E-Cart service started at sukhna lake of chandigarh
सुखना पर ई कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने सुखना लेक पर वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन ने दो ई-कार्ट चलाई हैं, जो उन्हें सुखना के मुख्य गेट से रेगुलेटरी एंड तक मुफ्त में ले जाएंगी। वहां जाकर वह प्रवासी पक्षियों को देख सकेंगे। 

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों ई-कार्ट को रवाना किया। साथ ही उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए। प्रत्येक ई-कार्ट में ड्राइवर समेत 9 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ नगर निगम ने बनाया अगले वित्त वर्ष का बजट, 445 करोड़ खुद जुटाने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने करीब डेढ़ साल पहले सेक्टर-17 में ई-कार्ट चलाने शुरू किए थे। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इसे शुरू किया गया था। सेक्टर-17 के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में ही इसे भी शामिल किया गया था। मनोज परिदा ने पर्यावरण विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह का प्रयास है, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए लोगों को सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 


इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने लोगों को कपड़े से बने बैग भी वितरित किए और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल लगे प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया गया। 

यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन में हिंसा की साजिश: अब गिरफ्तार युवक बोला- किसानों के दबाव में दिया बयान 

पर्यावरण विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने कहा कि शहर में हर साल सैकड़ों प्रवासी पक्षी सुखना लेक पर आते हैं। इन प्रवासी पक्षियों का आना नवंबर महीने से शुरू हो जाता है, जो मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरुआत तक रुकते हैं। इस कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई के अलावा शहर के डीसी मनदीप सिंह बराड़, उप वन संरक्षक डॉक्टर अब्दुल क्यूम, जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed