फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   e-auction held for fancy number by rla chandigarh

चंडीगढ़ः वाहनों के लिए फैंसी नंबर के लिए हुई ई-ऑक्शन, आरएलए को लाखों रुपये की कमाई

Fri, 13 Dec 2019 02:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 13 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
e-auction held for fancy number by rla chandigarh
Fancy Number - फोटो : File Photo
यूटी प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने वीआईपी नंबरों की बोली से वीरवार को लाखों रुपये की कमाई की है। आरएलए ने अलग-अलग सीरीज के 56 नंबरों की सफल ऑक्शन की है। इस ऑक्शन में सबसे अधिक सीएच01बीजेड7000 नंबर 39 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जिसका रिजर्व प्राइज 20 हजार रुपये था।
विज्ञापन


इसके अलावा इसी सीरीज का 0777 नंबर 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जिसका रिजर्व प्राइज भी 20 हजार रुपये तय किया हुआ था। इसके अलावा 0070 नंबर 32 हजार रुपये में, 0110 नंबर 28 हजार रुपये में नीलाम हुआ। वहीं 0101 नंबर 30 हजार रुपये में नीलाम हुआ है। इसी तरह 0066 नंबर के लिए भी रिजर्व प्राइज जितनी 30 हजार रुपये की ही अधिकतम बोली लगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 0015 नंबर रिजर्व प्राइज 20 हजार रुपये के मुकाबले 36 हजार रुपये व 0042 नंबर 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इससे पहले विभाग ने सीच01बीजेड सीरीज के नंबरों की जो ऑक्शन रखी थी, उसमें 0001 के लिए सबसे अधिक 15.35 लाख रुपये की बोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही बदलेगा डीएल और आरसी का डिजाइन
शहर में वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस के डिजाइन को जल्द ही बदला जाएगा। केंद्र की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं, क्योंकि पूरे देश भर में एक जैसा डिजाइन लागू करने की योजना है। जिसके तहत ही चंडीगढ़ को भी ये डिजाइन भेजा गया है।


इस संबंध में आरएलए विराट ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस को युनिफाइड किया जा रहा है, जिसके तहत ही चंडीगढ़ में भी इसका प्रोसेस शुरु कर दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर पहले ही विभाग का लगभग सारा काम ऑनलाइन हो गया है, जिसके तहत लाइसेंस और आरसी बनाने की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed