फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dusshera special, india tallest ravan stood in barara distt ambala

दशहरा विशेष: देखिए, देश का सबसे ऊंचा रावण

Fri, 03 Oct 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(बराड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(बराड़ा) Updated Fri, 03 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
dusshera special, india tallest ravan stood in barara distt ambala

आज दशहरा है। क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे ऊंचा रावण कहां पर जलेगा। इसकी ऊंचाई कितनी होगी? हम आप की जिज्ञासा शांत करते हैं।

विज्ञापन


देश के सबसे ऊंचे करीब 200 फुट के रावण का दहन आज हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा कस्बे में होगा। ऊंचाई के कारण इस रावण को लिम्का बुक ऑफ रिकाडर्स में जगह दी गई है। पिछले साल बराड़ा में 165 फुट का रावण जला था।

बराड़ा कस्बे के श्रीरामलीला मैदान में दो सौ फुट के रावण के इस पुतले को बनाने में करीब चार माह का समय लगा है।

कुतुबमीनार की ऊंचाई 237 फुट है, उस हिसाब से इस रावण की ऊंचाई उससे कुछ फुट ही कम है। रावण के इस पुतले को दो बड़ी क्रेनों की मदद से खड़ा किया है।

दशहरे पर श्रीराम चंद्र इस पुतले को रिमोट कंट्रोल से आग लगाकर इसका दहन करेंगे। इस रावण को देखने अंबाला समेत दूसरे शहरों से भी काफी संख्या में लोग बराड़ा पहुंचेंगे। जिसे लेकर पुलिस भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बीस लाख में तैयार हुआ रावण का पुतला

dusshera special, india tallest ravan stood in barara distt ambala

श्रीरामलीला क्लब बराड़ा के संस्थापक एवं प्रधान तेजिंद्र सिंह चौहान के अनुसार दो सौ फुट के रावण के इस पुतले को बनाने में करीब चार माह का समय लगा है। इस पुतले को बनाने में 20 लाख रुपये का खर्च आया है।

उन्होंने बताया कि इस विशाल पुतले का भार 60 क्विंटल से भी अधिक है। इस पुतले के निर्माण में लोहे के पाइप, एंगल, बांस, कागज, टाट तथा कपड़े व फाइबर आदि का प्रयोग किया गया है। इस पुतले के साथ साठ फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले व लंका भी बनाई गई है। दशहरे पर श्रीराम चंद्र इस पुतले को रिमोट कंट्रोल से आग लगाकर इसका दहन करेंगे।

कॉमनवेल्थ की तर्ज पर होगी आतिशबाजी

dusshera special, india tallest ravan stood in barara distt ambala

बराड़ा में कॉमनवेल्थ खेलों की तर्ज पर बराड़ा के श्रीरामलीला मैदान में दशहरे पर आतिशबाजी का इंतजाम भी किया गया है। देश के सबसे ऊंचे इस रावण दहन के दौरान दर्शकों को आतिशबाजी का जो नजारा देखने को मिलेगा, वो भी शानदार होगा।

आतिशबाजी को रिमोट से जोड़ा जा रहा है आतिशबाजी की सेटिंग इस कदर की गई है कि काफी देर तक पूरा आसमान रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहेगा।

अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि इस बार आतिशबाजी में कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं। यहां ऐसी आतिशबाजी होगी, जैसी आतिशबाजी बड़ेा खेल आयोजन जैसे कॉमनवेल्थ या एशियन खेलों में की जाती है। उनके अनुसार पांच दिन के कल्चर कार्यक्रमों और रावण दहन के दौरान करीबन चालीस लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed