{"_id":"5bc96439bdec2269c33c4a50","slug":"dussehra-2018-tallest-ravana-dahan-in-panchkula-sector-5-prade-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 36 जगहों पर रावण दहन, पंचकूला में 210 फुट ऊंचे लंकेश, मोहाली में चिट्टे का लंकापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 36 जगहों पर रावण दहन, पंचकूला में 210 फुट ऊंचे लंकेश, मोहाली में चिट्टे का लंकापति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
दशहरा 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में आज दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंचकूला में देश के सबसे ऊंचे 210 फुट के लंकेश का दहन होगा, तो मोहाली में चिट्टे और आतंकवाद के लंकापति जलेंगे।
चंडीगढ़ में 36 जगहों में दशहरा उत्सव की तैयारी
चंडीगढ़ में कई जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। इससे पहले रामलीला कमेटियां शोभायात्रा निकालेंगी, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। कई कमेटियों ने दशहरा ग्राउंड में पुतले खड़े भी कर दिए हैं, जबकि कई जगह शुक्रवार सुबह पुतलों को मैदान में खड़ा किया जाएगा। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड और सर्कस ग्राउंड में रामलीला एवं दशहरा कमेटियों की ओर से भव्य आयोजन होगा। सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड में दशहरे का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला कमेटी सेक्टर-32 की ओर से मार्केट की पार्किंग में पुतला जलाया जाएगा। ओसीएफ सांस्कृतिक मंच की ओर से सेक्टर-29 के ओसीएफ ग्राउंड में दशहरे का आयोजन होगा।
गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से सेक्टर-22 में, आजाद ड्रामाटिक क्लब सेक्टर-20 की ओर से सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में, श्री रामलीला कमेटी सेक्टर-27, गढ़वाल भ्रातृमंडल सेक्टर-7, नव दशहरा कमेटी सेक्टर-43 युवा विकास रामलीला एंड दशहरा कमेटी मिल्क कालोनी धनास में दशहरा पर्व आयोजित किया जाएगा। विश्वकर्मा रामलीला ड्रामाटिक क्लब फेज-2 रामदरबार, राजपूत ड्रामाटिक क्लब रामदरबार, हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल पंजाब विश्वविद्यालय में रावण दहन करेंगे। नव दशहरा कमेटी, सेक्टर 43 की ओर से सेक्टर-43 के संपर्क केंद्र के साथ वाले ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मेयर देवेश मोदगिल अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
रावण के ज्ञान की होगी पूजा
सेक्टर-32 की मार्केट की पार्किंग में रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसमें रावण के पुतले से अंगारे नहीं बल्कि सफेद चीज निकलेगी, जो सबके आकर्षण का केंद्र होगा। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान किशोर सेठी और महासचिव रमेश बजाज ने बताया कि रावण के पुतले को जलाने से पहले उसके ज्ञान की पूजा होगी। सांसद किरण खेर इसमें मुख्य अतिथि होेंगी। प्रदूषण रहित पटाखे जलाएं जाएंगे। रिमोट कंट्रोल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे।
सेक्टर-40 में होगा ‘रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध’
उत्तरांचल रामलीला मंडली एवं दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-40 में दशहरा पर्व का आयोजन होगा। समारोह में जाट सभा चंडीगढ़, पंचकूला के प्रधान एवं अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मलिक आईपीएस (सेवानिवृत) मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवक चंद्र प्रकाश गांधी करेंगे। इनके अलावा पूर्व डिप्टी मेयर एवं पार्षद गुरबख्श रावत एवं समाजसेवी राकेश बरोटिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। राजतिलक रेवत सिंह रावत करेंगे। कमेटी के प्रधान संजय कुमार जखमोला ने बताया कि रामलीला के कलाकारों द्वारा ‘रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का वध’ मंचित किया जाएगा।

पंचकूला में दहन होंगे छह पुतले, तीन बुराई, नशा और नारी अत्याचार के
दशहरा 2018
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 31वां दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा होगा। उत्सव की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। इस बार बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद समेत कुल छह पुतले जलेंगे। इसमें तीन पुतले बुराई, नशा और नारी अत्याचार के होंगे। नारी अत्याचार के पुतले को फांसी पर लटका दिखाया गया है, जबकि गंदगी और नशे का पुतला भी जलाया जाएगा। उत्सव में आने वाले विशेष अतिथियों के लिए करीब चार हजार कुर्सियों का प्रबंध किया गया। है। यह जानकारी वीरवार को हिंदू धर्म सभा श्रीराम मंदिर सेक्टर-दो पंचकूला एवं श्री कृष्ण लाल रामलीला ड्रामेटिक क्लब पंचकूला के चेयरमैन शाम लाल बंसल, महासचिव कुसुम कुमार गुप्ता, संरक्षक बृजपाल गर्ग ने दी।
परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेते हुए सदस्यों ने मीडिया को बताया कि इस समारोह में लगभग दो लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान संगठन मंत्री राजन गुप्ता, कैशियर विजय गर्ग, समाजसेवी तेजपाल गुप्ता, श्रीराम मंदिर के प्रधान पवन मित्तल, मेघराज, राकेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, माया गार्डन के एमडी सतीश जिंदल, डायरेक्टर मदन जिंदल, कैलाश मित्तल भी उपस्थित थे। शाम लाल बंसल ने बताया कि उनकी दशहरा कमेटी की ओर से देश में एक नई मिसाल पेश की जा रही है। इस मिसाल से समाज की दिशा और दशा बदलेगी और हिंदू धर्म आगे बढ़ेगा।
समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी पहुंचेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया विशेष अतिथि रहेंगे। पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, समाजसेवी एसपी सिंगला, पंचकूला डीसी मुकुल कुमार, नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर राजेश जोगपाल विशेष अतिथि होंगे। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध राम लखन बैंड विशेष तौर से दिल्ली से बुलाया गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आतिशबाजी देखने योग होगी। इसके अलावा गिद्दा, भंगड़ा भी होगा।
रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद समेत बुराई, गंदगी और नारी अत्याचार के पुतले परेड ग्राउंड में खड़े हो चुके हैं। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। 19 अक्तूबर को सेक्टर-14 स्थित रामलीला ग्राउंड से झांकी निकाली जाएगी। जिसमें श्रीराम एवं रावण की सेना परेड ग्राउंड के लिये दो बजे रवाना होगी। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच परेड ग्राउंड के बीच स्टेज पर पहले वाकयुद्ध और फिर युद्ध होगा। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होगा। इसके बाद पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विभीषण द्वारा रावण के पुतले का दहन सूरज छिपने से पहले कर दी जाएगा।

मोहाली में रावण के साथ जलेगा चिट्टे व आतंकवाद का पुतला
दशहरा 2018
मोहाली में शुक्रवार को होने वाला दशहरा समारोह इस बार खास रहेगा। इस दौरान जहां परंपरा के मुताबिक रावण के कुनबे को जलाया जाएगा। वहीं, आज के समय में देश के लिए खतरा बने आतंकवाद और चिट्टे (नशा) का पुतला भी इस दौरान आग के हवाले किया जाएगा। इसके लिए दशहरा कमेटियों की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सारे प्रबंध किए गए हैं। वहीं, पुलिस की टीमें भी पूरी तैयारी से जुटी हुई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि वह कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखते है तो इस बारे में तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम फोन पर करें।
जानकारी के मुताबिक फेज 8 स्थित दशहरा मैदान में करवाए जाने वाले दशहरा समारोह में रावन के 65 और कुंभकरण व मेघनाद के 60-60 फुट के पुतले जलाए जाएंगे। इन पुतलों को मेरठ से आए कलाकारों की ओर से तैयार किया गया है। कमेटी के प्रधान मधू भूषण ने बताया कि तीन पुतलों के अलावा एक और पुतला तैयार किया गया है। जो कि आतंकवाद का होगा जिसको भी जलाया जाएगा। इस मौके होने वाली रंगबिरंगी आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस दौरान नवयुवा क्लब के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। फेज 1 स्थित अंकुश क्लब की ओर से भी दशहरा मनाया जा रहा है।
क्लब के प्रधान किरन बंसल और एडवोकेट संजीव शर्मा ने बताया कि दशहरा के दौरान क्लब के कलाकारों की ओर रामलीला का मंचन किया जाएगा और रावन, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को आग लगाई जाएगी। सेक्टर 70 मटौर में बाबा बाल भारती शिव मंदिर कमेटी की ओर दशहरा मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए कमेटी के चेयरमैन परमदीप बैदवान और प्रधान बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस मौके कलाकारों की ओर से रावन का 50 और कुंभकरण व मेघनाद के 45-45 फुट के पुतले तैयार किए गए हैं। इस मौके पंजाब के पशु पालन मंत्री बलबीर सिद्धू मुख्य मेहमान थे। उन्होंने बताया कि इस बार चौथा पुतला भी जलाया जाएगा। जोकि चिट्टे का होगा।
बाल कलाकारों द्वारा पेश की जाएगी रामलीला
सेक्टर 68 में श्री रामलीला ड्रमाटिक क्लब की ओर से मनाए जा रहे दशहरे में रावन का 40 और कुंभकरण व मेघनाद का 15-15 का पुतला तैयार किया गया है। इस मौके क्लब के बाल कलाकारों की ओर से एक दिवसीय रामलीला का मचंन भी किया गया। दूसरी ओर गांव बलौंगी में भी रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा मनाया जा रहा है, जिसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू के अलावा ब्लाक समिति सदस्य डॉ. एसएस गरेवाल भी मौजूद रहेंगे। इस मौके आतिशबाजी भी होगी।