फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dushyant chautala targets on abhay chautala in fatehabad

दुष्यंत चौटाला बोले- पिता पर आरोप लगाए...माफी मांगें अभय चौटाला, नहीं तो भेजेंगे लीगल नोटिस

Tue, 12 Feb 2019 09:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
dushyant chautala targets on abhay chautala in fatehabad
दुष्यंत चौटाला

मेरे पिता और जजपा संस्थापक अजय चौटाला पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने टिकट बेचने के जो आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ जल्द लीगल नोटिस भिजवाएंगे। अन्यथा उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी होगी। ये बातें हिसार के सांसद एवं जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने सोमवार दोपहर फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। 

विज्ञापन


सांसद दुष्यंत ने उनसे जुड़े एक अन्य सवाल पर अपने चाचा व नेता प्रतिपक्ष को नॉन सीरियस पॉलीटिशियन तक कह डाला। जननायक जनता पार्टी की स्थापना के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर फतेहाबाद में दूसरी पार्टियों से जुड़े कई लोगों से मुलाकात की और इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जजपा में शामिल किया।
विज्ञापन


 पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद के परिणामों में जजपा चुनाव हार कर भी जनता का दिल जीती है। प्रदेश में जजपा का लगातार बढ़ रहा जनाधार इस बात का प्रमाण है कि जनता जजपा को ही भाजपा का एकमात्र विकल्प मान चुकी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जजपा अभी संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए एक बूथ-दस यूथ मुहिम पर युवा टीमें लगातार काम कर रही हैं। 28 फरवरी तक प्रदेश की सभी इकाईयों व पदाधिकारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग जींद उपचुनाव में जजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने के दावे करते घूम रहे थे, जींद की जनता ने उनकी जमानत जब्त करवाने का काम किया।

 उन्होंने कहा कि जजपा प्रत्याशी को जींद में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल व उनकी पार्टी आप ने जो सहयोग किया, उसको वे भूल नहीं सकते, लेकिन उनसे गठबंधन का निर्णय पार्टी की केंद्रीय कमेटी ही करेगी। इससे पूर्व वे हुडा सेक्टर में पूर्व मंत्री स्व. लीला कृष्ण के बेटे भूपेन्द्र चौधरी के आवास व ताऊ देवीलाल मार्केट के व्यापारी अशोक मेहता के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे।

ये हुए जजपा में शामिल
सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जिन लोगों व पदाधिकारियों ने इनेलो छोड़ जजपा में शामिल होने की घोषणा की। उनमें इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला प्रधान रमेश कंबोज हरिपुरा, अहलीसदर पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम के करीबी भजनलाल खिचड़, उपप्रधान हरनाम चंद कंबोज, लक्ष्मण दास, मुख्तयार सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र कंबोज, दीपक कंबोज, चंद्र मिरोक, चरणजीत कंबोज, पीन्दरपाल पन्धू, गुरनाम चंद, मदन कम्बोज, ठाकुर प्रमोद कुमार, स. शबेग सिंह, सरदार अमरीक सिंह, हरिपुरा से ओमप्रकाश पूर्व मेंबर, गुरनाम चंद, शेर सिंह, हंसराज, पवन वर्मा, धर्मचंद, जीताराम, सन्तोख सिंह, भजनलाल खिचड़ आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed