फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala targets on Abhay Chautala in chandigarh

दुष्यंत का अभय चौटाला पर पलटवार, कहा- इनेलो नेतृत्व भूला महिलाओं को सम्मान देना

Thu, 13 Dec 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala targets on Abhay Chautala in chandigarh
दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने एक बार फिर चाचा एवं नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पर तीखा पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने और युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने का निर्णय लिया है। उनकी पार्टी डॉ. अजय सिंह चौटाला व नैना सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में आगे बढे़गी। दिग्विजय ने कहा कि पूरी दुनिया और खासकर हमारे देश में मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है। 

विज्ञापन


आजादी की लड़ाई से लेकर राजनीति, खेल, शिक्षा और हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अहम है। जो मां का सम्मान नहीं करते, उनसे किसी भी तरह के पारिवारिक या सामाजिक बड़प्पन की उम्मीद नहीं की जा सकती। दिग्विजय की यह प्रतिक्रिया नेता विपक्ष के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो मां से राजनीति सीखते हैं, उनकी सोच छोटी होती है। 

विज्ञापन

दिग्विजय ने हैरानी जताई कि जिस मां को जीवन का पहला गुरु कहा जाता है, जो उंगली पकड़ कर चलना सिखाती है और फिर जीवन भर अपनी सुरक्षा से बच्चे को ताकत देती है, उसके योगदान और सीख पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान राजनीतिक माहौल का स्तर भी गिराते हैं और सामाजिक रूप से भी गलत संदेश देते हैं। 

इनेलो का मौजूदा नेतृत्व महिलाओं को सम्मान देना भूल चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण इनेलो की महिला विंग की प्रधान शीला भ्याण हैं, जिन्होंने इनेलो को अलविदा कहकर अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व और दुष्यंत चौटाला के संघर्ष का साथ देना का एलान किया था। दिग्विजय ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के भावी कार्यक्रमों में माताओं-बहनों की हिस्सेदारी बराबर की होगी और पार्टी से महिलाओं को जोड़ने वाले कार्यक्रम तेज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed