फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant chautala rally in Jind on December 9

हरियाणाः 9 दिसंबर को जींद में दुष्यंत की विशाल रैली, पर अभय चौटाला ने चल दी बड़ी सियासी चाल

Fri, 07 Dec 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Dushyant chautala rally in Jind on December 9
अभय और दुष्यंत चौटाला

इनेलो के दोफाड़ होने के बाद भी चाचा अभय सिंह चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पिछली बार 17 नवंबर को जहां बड़े भाई अजय चौटाला और छोटे भाई अभय ने एक ही दिन जींद और चंडीगढ़ में अलग-अगल शक्ति प्रदर्शन किया था, वहीं अब नौ दिसंबर को इस बार जींद के पांडु पिंडारा और चंडीगढ़ में चाचा-भतीजा अपनी-अपनी सियासी ताकत दिखाएंगे।

विज्ञापन


 भतीजे दुष्यंत जहां अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करने के साथ ही झंडे का अनावरण करेंगे, वहीं अभय चौटाला नगर निकाय चुनावों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। इनेलो ने नौ दिसंबर को ही चंडीगढ़ के जाट भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुला ली है। सूत्रों के अनुसार जींद रैली को असफल बनाने के लिए यह दांव चला गया है, चूंकि, पार्टी का कोई विधायक, नेता या पदाधिकारी दुष्यंत के मंच पर जाता है तो इनेलो उसे भी निष्कासित कर सकती है। 

विज्ञापन

इसे देखते हुए नौ दिसंबर को इनेलो ने सभी पदाधिकारियों को चंडीगढ़ में बुलाया है। बैठक का समय सुबह 11 बजे का है। बैठक में पार्टी की तरफ से सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, सांसदों-पूर्व सांसदों, विधायकों-पूर्व विधायकों, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला प्रधान, हल्का प्रधान, शहरी प्रधान, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों को बुलाया गया है। 

इनेलो के चंडीगढ़ दफ्तर से कार्यकारिणी की बैठक लेकर विशेष तौर पर सूचना भेजी गई है। बीते 17 नवंबर को अजय चौटाला ने जब जींद में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी तो इनेलो ने उन्हें उससे पहले ही निष्कासित कर दिया था और चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की थी। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने नौ दिसंबर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम चुनावों की रणनीति बनाने और राजनीतिक हालात पर चर्चा करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed