फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala, Digvijay Chautala, Jannayak Janta Party Ready to Establish in All India

दुष्यंत चौटाला की 'जजपा' देशभर में पांव पसारने को तैयार, दिग्विजय को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारी

Tue, 14 Jan 2020 11:46 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala, Digvijay Chautala, Jannayak Janta Party Ready to Establish in All India
पिता और भाई के साथ दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) अब अन्य राज्यों में भी अपनी जड़े फैलाएगी। जजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है और कई नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी है।
विज्ञापन


इसके लिए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश कादियान, मोनिका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने  इनसो के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है। इनसो ने आगामी वर्ष दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ में होने वाले छात्र संघ के चुनावों को मजबूती के साथ लड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


बैठक के बाद दिग्विजय चौटाला ने बताया कि इनसो को उत्तर भारत के हरियाणा के सीमावर्ती राज्यों में मजबूत बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे खुद और जजपा मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख पूर्व वाइस चांसलर अभय सिंह मौर्य दिल्ली और चंडीगढ़ में इनसो को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में इस शख्स को सौंपी गई जिम्मेदारी

वहीं पंजाब राज्य में इनसो की मजबूती के लिए हरियाणा इनसो के प्रभारी प्रोफेसर रणधीर चीका को कमान सौंपते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पश्चिमी यूपी में जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज और रणपाल इनसो का छात्र संगठन खड़ा करने में भूमिका निभाएंगे।

कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला राजस्थान के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इनसो के साथ जोड़ेंगे। दरअसल, 9 दिसंबर को सिरसा में हुई पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने इनसो को अन्य राज्यों में मजबूत करने के लिए दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था। 

इसी मद्देनजर सोमवार की हुई बैठक में इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद उक्त फैसले लिए गए। बैठक के बाद दिग्विजय चौटाला ने विश्वास जताया कि जल्द हरियाणा की तरह अन्य राज्यों में भी इनसो छात्रों की आवाज बुलंद करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed