फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala created new political party in haryana

हरियाणा की राजनीति में एक और पार्टी की एंट्री, दुष्यंत चौटाला ने बनाई 'जननायक जनता पार्टी'

Tue, 04 Dec 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Dec 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala created new political party in haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला की नई राजनीतिक पार्टी का नामकरण हो गया है। इनेलो से अलग होने के बाद अब वे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बैनर तले सियासत के मैदान में उतरेंगे। नई पार्टी जेजेपी का विधिवत तौर पर एलान 9 दिसंबर को जींद के पांडु-पिंडारा गांव में होने वाले ‘समस्त हरियाणा’ सम्मेलन में होगा। इस रैली की तैयारियों के लिए दुष्यंत व उनके छोटे भाई व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूरा जोर लगाया हुआ है।

विज्ञापन


नई पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन जमा करवाया जा चुका है। ऑनलाइन पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शनिवार व रविवार का अवकाश था। ऐसे में अब एक-दो दिन में ही दुष्यंत की नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन पत्र उन्हें मिल जाएगा। बताते हैं कि पार्टी सिंबल को लेकर भी दुष्यंत की टीम के बीच मंथन हो चुका है। 
विज्ञापन


पार्टी सिंबल प्रदेश के किसान-मजदूर व आम लोगों को रिझाने वाला हो सकता है। दुष्यंत के करीबी सूत्रों का कहना है कि जननायक जनता पार्टी के साथ-साथ आवेदन में दो और विकल्प दिए गए थे। नई पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए बने नियमों के तहत ऐसा करना अनिवार्य भी है। दूसरे दो नाम जननायक प्रोग्रेसिव पार्टी और जननायक जनतादल बताए गए हैं। यही नहीं, पार्टी रजिस्ट्रेशन में मुख्य नाम पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला के किसी करीबी और पारिवारिक सदस्य का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 25 फाउंडर सदस्यों के नाम हैं। इनमें दुष्यंत व दिग्विजय सिंह चौटाला के नाम भी शामिल हैं। इन सभी सदस्यों के रिहायशी प्रमाण-पत्र के अलावा वोटर कार्ड, इन्कम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) की कॉपी, पेन कार्ड सहित कई तरह के दस्तावेज भी रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ जमा करवाए गए हैं। बताते हैं कि अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों और प्रदेशाध्यक्ष सहित उनकी पूरी यूनिट के गठन को लेकर भी मंथन शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed